धौलपुर

बच्चो को लेने स्कूल जा रहे एक युवक पर हमला,गर्दन पर किया चाकू से वार

बाड़ी शहर के ठाकुर पाड़ा मोहल्ले में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर से झगड़ा का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम चार बजे की बताई गई है। जहां अपने बच्चों को लेने स्कूल जा रहे एक युवक पर हमला हुआ है। हमले के दौरान युवक की गर्दन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक को बाड़ी अस्पताल में भर्ती किया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे धौलपुर किया गया है।
less than 1 minute read
बच्चो को लेने स्कूल जा रहे एक युवक पर हमला,गर्दन पर किया चाकू से वार A young man was attacked while going to school to pick up his children, and was stabbed in the neck.

कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच,एक युवक को लिया हिरासत में

dholpur, बाड़ी शहर के ठाकुर पाड़ा मोहल्ले में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर से झगड़ा का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम चार बजे की बताई गई है। जहां अपने बच्चों को लेने स्कूल जा रहे एक युवक पर हमला हुआ है। हमले के दौरान युवक की गर्दन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक को बाड़ी अस्पताल में भर्ती किया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे धौलपुर किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना में घायल युवक बबलू पुत्र पान सिंह ठाकुर के बड़े भाई धर्मेंद्र परमार ने बताया की बबलू लोहे का काम करता है। वह किसी के यहां पर काम के सिलसिले में गया था। जहां से वापस घर आकर बाइक से अपने बच्चों को स्कूल लेने जा रहा था। इस दौरान ठाकुर पाड़ा मोहल्ले के चौराहे के पास आरोपी पक्ष के चार लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने उसके गर्दन पर चाकू से बाहर किया। जिसमें वह घायल हो गया। जैसे ही उसे पता लगा तो धर्मेंद्र भाग कर मौके पर पहुंचा। इस दौरान छत पर खड़े कुछ लोगों ने फायरिंग की और उससे मारपीट भी की गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की है। कोतवाली एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक का उपचार जारी है।

Updated on:
13 Nov 2025 07:02 pm
Published on:
13 Nov 2025 07:02 pm