26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur News : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 9 माह की थी गर्भवती, ससुराल-पीहर पक्ष को है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Dholpur News : धौलपुर के बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।
2 min read
Google source verification
Dholpur newly married woman Suspicious death 9 month pregnant post mortem report waiting

Dholpur News : बाड़ी.पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते पुलिस और अन्य अधिकारी। फोटो पत्रिका

Dholpur News : धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची कंचनपुर पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया है। मृतका 9 माह की गर्भवती थी, जिसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा।

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाने के एएसआई मानसिंह मीणा ने बताया कि कोलुआ गांव के ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी रखवाया। जहां रविवार को परिजनों और कंचनपुर नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।

मानसिंह मीणा ने बताया कि मामले को लेकर प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसमें महिला की पहचान 22 वर्षीय अंजू देवी पत्नी राम वकील गुर्जर के रूप में हुई है। जिसकी 2 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका पीहर कुनकुटा गांव में है। वह 9 माह के करीब गर्भवती थी, कुछ ही दिनों में उसके बच्चा होने वाला था। ससुराल और पीहर पक्ष दोनों ने थाने पर आकर रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि महिला मानसिक रूप से अवसाद में थी, उसका उपचार भी चल रहा था।

अचानक से अंजू चुपचाप उठकर ऊपर वाले कमरे में चली गई

मृतका के साथ आए ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया की रात को सभी लोगों ने एक साथ बैठकर खाना खाया था। खाना खाकर सभी लोग जब सोने चले गए तो अचानक से अंजू चुपचाप उठकर ऊपर वाले कमरे में चली गई। जहां उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा खुलासा

ससुराल पक्ष ने बताया कि उन्हें करीब एक घंटे बाद पता लगा। जब उनका लड़का ऊपर गया तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की में से देखा तो अंजू फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इस पर जैसे-तैसे दरवाजा खोला और फांसी के फंदे पर झूल रही अंजू को उतार कर सीधे धौलपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी और पीहर पक्ष को भी जानकारी दी गई। एएसआई मानसिंह मीणा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा।