एडमिशन को लेकर विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन, लॉटरी से होगा चयन २३ मार्च तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया धौलपुर.महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है। यह प्रक्रिया 23 मार्च तक चलेगी। प्रवेश के लिए को लॉटरी प्रक्रिया 25 मार्च को की जाएगी। चयन प्रक्रिया के बाद […]
एडमिशन को लेकर विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन, लॉटरी से होगा चयन
२३ मार्च तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया
धौलपुर.महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है। यह प्रक्रिया 23 मार्च तक चलेगी। प्रवेश के लिए को लॉटरी प्रक्रिया 25 मार्च को की जाएगी। चयन प्रक्रिया के बाद 1 अप्रेल से शिक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नर्सरी और कक्षा 1में सभी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा तो अन्य कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया का टाइम टेबल जारी किया है। जिले में संचालित अंग्रेजी स्कूल में स्वीकृत सीटों के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। लॉटरी के माध्यम से नए एडमिशन किए जाएंगे और अभिभावक शाला दर्पण पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
शिक्षा विभाग के अनुसार अन्य कक्षाओं में केवल रिक्त सीटों के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा जिन विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित नहीं है, वहां यूकेजी, कक्षा प्रथम सहित अन्य कक्षाओं में भी सीटों की उपलब्धता के अनुसार बच्चों को प्रवेश मिलेगा। जिन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं, वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत मानते हुए सीटें अस्थायी रूप से रिक्त मानी जाएंगी। परिणाम घोषित होने के बाद वास्तविक रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों में प्रवेश को लेकर अभिभावकों में उत्साह रहता है। निजी स्कूलों के मुकाबले अंग्रेजी माध्यम की महात्मा गांधी स्कूलों को लेकर लगातार शिक्षा विभाग की ओर से एक मानक के रूप में कार्य शैली के चलते अभिभावक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को पसंद करते हैं।
:: 14 मार्च से 23 मार्च तक एडमिशन के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे:: 24 मार्च को प्राप्त आवेदनों की सूची और कक्षा वार रिक्त सीटों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
:: 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी:: 27 मार्च को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूल बोर्ड पर चस्पा होगी
:: 28 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी
:: 1 अप्रेल से शैक्षिक सत्र कार्य शुरू होगा
पहली बार 12वीं से पहले 10वीं बोर्ड का परिणाम
एक अपे्रल से प्रारंभ होने वाले नवीन सत्र को लेकर ऐसा पहली बार होगा, जब सीनियर सेकंडरी यानी12वीं से पहले सेकंडरी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। बोर्ड प्रशासन के अनुसार दसवीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। तो वहीं 24 अपे्रल को ५वीं और 25 अपे्रल को 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है।
14मार्च से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, जो 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
-पप्पू सिंह सिकरवार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेन्ट्री