धौलपुर

राजस्थान सरकार का बड़ा एलान, इंदिरा रसोई योजना में किया ये बड़ा बदलाव

Indira Rasoi Yojana: धौलपुर शहर में गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस सरकार ने शुरू की इंदिरा रसोई योजना शहर के लेकर छोटे कस्बों तक लोगों का पेट भरती थी। इन रसोइयों के सहारे कई जरुरतमंद लोगों को दो वक्त की रोटी मिलती थी।

2 min read
Jan 01, 2024

Indira Rasoi Yojana: धौलपुर शहर में गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस सरकार ने शुरू की इंदिरा रसोई योजना शहर के लेकर छोटे कस्बों तक लोगों का पेट भरती थी। इन रसोइयों के सहारे कई जरुरतमंद लोगों को दो वक्त की रोटी मिलती थी। गरीब तबके के लोगों को इन्दिरा रसोई की दाल, सब्जी और रोटी खूब सहारा बन रही थी। लेकिन सरकार बदलते ही लोगों की थाली पर संकट आ गया। पहले जहां शहर में प्रतिदिन करीब 3 हजार लोग भोजन का लाभ रहे थे, अब धौलपुर शहरी क्षेत्र में संचालित 9 इन्दिरा रसोई पर 1800 ही भोजन कर सकेंगे। बता दें कि इन्दिरा रसोई पर एक थाली 8 रुपए में है।

जिले में वर्तमान में 19 इंदिरा रसोइयों का संचालन हो रहा है। लोग यहां लंच से लेकर डिनर के सहारे पेट भर रहे हैं। पिछली गहलोत सरकार ने शुरू की इंदिरा रसोई जहां पर गरीबों को दो वक्त की रोटी मिलती थी। वहीं प्रदेश में नई सरकार के आने पर अब भोजन की थाली सीमित कर दी गई। पहले जहां पर इंदिरा रसोई में एक दिन में 600 जरूरत मंद लोग खाना खाकर पेट भरते थे। अब वहीं रसोई पर सिर्फ एक दिन में 200 लोगों को ही खाना मिलेगा। अब प्रतिदिन बिना खाना खाएं ही खाली पेट वापस लौट रहे हैं। शहर में 9 इंदिरा रसोई अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही हैं। जिसमें सुबह-शाम लोग पहुंचकर खाना खाकर अपना पेट भरते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने अब इंदिरा रसोई पर खाना सीमित कर दिया है। एक रसोई पर सुबह 100 टोकन व शाम को 100 टोकन निर्धारित कर दिए हैं। रसोई में प्रतिदिन आने वाले लोग देरी से पहुंचते हैं तो उनको समय सीमा बोलकर वापस लौटा दिया था। जिससे वह खाली पेट ही सर्द रात में लौट रहे हैं।

पहले थाली से दाल गायब हुई अब थाली...
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता में जहां पर इंदिरा रसोई संचालकों को बजट नहीं मिलने से पहले थाली में दाल कम पानी ज्यादा हो गया था। वहीं, सरकार बदलते ही थाली ही गायब हो गई हैं। एक थाली में एक सब्जी, दाल, पांच रोटी, अचार आदि खाने को मिलता है। लेकिन अब खाना भी सीमित कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर

जिले में इंदिरा रसोई पर एक नजर
जिले मेें 19 इंदिर रसोई संचालित
धौलपुर शहर में 9 इंदिरा रसोई संचालित
शहर में 1800 लोगों को ही प्रतिदिन मिलेगा खाना
धौलपुर शहर में पहले प्रतिदिन 3000 लाभार्थी ले रहे लाभ
यह भी पढ़ें : Good News: इन अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क लौटाएगी सरकार, बस ऐसे करे आवेदन

शहर में संचालित इंदिरा रसोई पर अब सुबह-शाम मिलाकर थाली की संख्या 200 कर दी गई है। पहले दोनों समय मिलाकर 400 थी। इंदिरा रसोई संचालकों का जो भुगतान रूका हुआ है, बजट आते ही उन्हें भेज दिया जाएगा।
अशोक मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी, धौलपुर

Published on:
01 Jan 2024 01:49 pm
Also Read
View All