5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: इन अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क लौटाएगी सरकार, बस ऐसे करे आवेदन

Pharmacist Recruitment 2018 Refund Fees:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से फार्मासिस्ट भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क लौटाया जाएगा। बोर्ड ने करीब 18997 अभ्यर्थियों को करीब 60 लाख रुपए शुल्क लौटाने का निर्णय किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 29 Dec 2023, 11:33 AM IST

photo1703829221.jpeg

Pharmacist Recruitment 2018: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से फार्मासिस्ट भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क लौटाया जाएगा। बोर्ड ने करीब 18997 अभ्यर्थियों को करीब 60 लाख रुपए शुल्क लौटाने का निर्णय किया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुल्क लेने के लिए अभ्यर्थियों को 15 दिन में आवेदन करने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रति, स्वयं का बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, बैंक का आईएफएससी कोड और बैंक पासबुक की फोटो भेजनी होगी।
यह भी पढ़ें : 31 दिसंबर से पहले कर लें ये 5 काम, नहीं तो 2024 में होगा बड़ा नुकसान


फार्मासिस्ट भर्ती अगस्त 2018 में निकाली गई थी। फिर नवंबर 2020 में रद्द हो गई। तीन साल से अभ्यर्थियों का शुल्क बोर्ड के पास जमा था। अभ्यर्थियों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। फार्मासिस्ट भर्ती की जिम्मेदारी सीफू को दे दी गई थी। सीफू ने मेरिट के आधार पर इस भर्ती में 3067 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके दस्तावेज सत्यापन हो चुके हैं। अभी तक प्रोविजनल मेरिट सूची जारी नहीं हुई है।