धौलपुर

स्वच्छता का निरीक्षण…एक को नोटिस तो दूसरा निलंबित

– अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में परखी स्वच्छता – बरेठा पंचायत में गंदगी देख हुए नाराज, ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस – सनोरा ग्राम पंचायत का ग्राम विकास अधिकारी निलंबित धौलपुर. स्वच्छ भारत मिशन अभियान की सच्चाई जानने जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट ने ग्राम पंचायतों का […]

2 min read

- अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में परखी स्वच्छता

- बरेठा पंचायत में गंदगी देख हुए नाराज, ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस

- सनोरा ग्राम पंचायत का ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

धौलपुर. स्वच्छ भारत मिशन अभियान की सच्चाई जानने जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट ने ग्राम पंचायतों का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट ने ग्राम पंचायत बरेठा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में भारी गंदगी पाई जाने पर नाराजगी जताई। जिस पर मौके पर ही ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस थमा दिया। उन्होंने बताया भारत सरकार की मंशा है कि हर गांव शहर स्वच्छ रहे। स्वच्छ भारत मिशन अभियान धरातल पर सही तरीके से संचालित हो, इसके लिए हर ग्राम पंचायत में पंचायती राज मंत्री मदन लाल दिलावर के निर्देश में निरीक्षण किए जा रहे हैं। बरेठा ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था के हालात संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। सडक़, बाजार एवं मुख्य चौक पर गंदगी पाई गई। नालियों के अंदर कचरा भरा हुआ था, घर-घर कचरा संग्रहण भी नहीं किया जा रहा था, गांव के तालाब में भारी गंदगी भरी हुई थी। तालाब के अंदर प्लास्टिक की गंदगी भी पाई गई। जिसमें संबंधित ग्राम विकास अधिकारी श्रीभान की घोर लापरवाही पाई गई। लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दूसरा निरीक्षण बाड़ी पंचायत समिति की सनोरा ग्राम पंचायत में संबंधित विकास अधिकारी ने किया। यहां सफाई व्यवस्था का अभाव पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी अंकित बंसल को निलंबित किया गया है। मंगलवार को बबली राम जाट ने बसई नवाब ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी कृष्णकांत शर्मा को भी निलंबित किया गया था। उन्होंने बताया जिले की सभी ग्राम पंचायत के निरीक्षण किए जाएंगे। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को किसी भी सूरत बख्सा नहीं जाएगा।

सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण

- सुविधाओं का आकलन

धौलपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष और जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे रेखा यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित इस केंद्र की सुविधाओं, सुरक्षा और प्रकरणों के निष्पादन का अवलोकन किया गया।सचिव ने रजिस्टरों की जांच की, जिसमें दर्ज पांच बालिकाओं में से चार उपस्थित मिलीं। इंचार्ज ने बताया कि एक बालिका पुलिस की ओर से बयान के लिए ले जाई गई थी। सचिव ने उपस्थित बालिकाओं से उनकी समस्याएं, चिकित्सा और भोजन.पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एडीजे ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। उन्हें अनुचित गतिविधियों से दूर रहनेए शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और सम्मानपूर्वक जीवन के लिए प्रेरित किया गया। सचिव ने आश्वस्त किया कि वे किसी भी समस्या में सेंटर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

Published on:
09 Apr 2026 06:45 pm
Also Read
View All