धौलपुर

राजस्थान में फर्जी IPS गिरफ्तार: ADG बनकर झाड़ रहा था रौब, नीली बत्ती की कार के साथ कई तरह के हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी एक कार, एयर रिवॉल्वर, एयर पिस्टल और दो एयर राइफलें जब्त की हैं।
less than 1 minute read
Aug 28, 2025
fake IPS Officer
Photo- Patrika Network

Fake IPS Officer: राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी एक कार, एयर रिवॉल्वर, एयर पिस्टल और दो एयर राइफलें जब्त की हैं। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुप्रियो मुखर्जी के रूप में हुई है।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र बिश्नोई और धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा सदर थाने के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहे पर एक नाकाबंदी की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नीली बत्ती लगी एक गाड़ी तेज़ गति से आ रही है और उसमें संदिग्ध व्यक्ति हो सकते हैं। तभी पुलिस ने कार रोकी, आईपीएस की वर्दी पहने एक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद फर्जी आईपीएस सुप्रियो मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई तरह के हथियार बरामद

उन्होंने बताया कि कार के अंदर पुलिस को एक एयर पिस्टल, एक एयर रिवॉल्वर, दो एयर राइफल, 138 एयर कारतूस, दो मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और चार अलग-अलग फोटो पहचान पत्र मिले। इस मामले में एसएचओ का कहना है कि आरोपी अपनी वर्दी का इस्तेमाल प्रभाव जमाने, टोल टैक्स से बचने और चेक-पॉइंट्स से बचने के लिए करते थे। पहचान पत्रों पर लगे हर फोटो में तीन स्टार वाली वर्दी दिखाई दे रही थी।

Updated on:
28 Aug 2025 04:32 pm
Published on:
28 Aug 2025 04:32 pm