धौलपुर

ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया अपने घर, अंधेरी कोठरी में बनाया बंधक

प्राइवेट ट्यूशन शिक्षक ( Tuition teacher ) एक नाबालिग बालिका ( teenager girl student ) को पढ़ाने के लिए उसके घर गया। इस बीच उसके माता पिता घर पर मौजूद नही थे। इस दौरान शिक्षक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे बंधक बना लिया।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 1:22 AM IST
girl student Mortgage by teacher
ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया अपने घर, अंधेरी कोठरी में बनाया बंधक

धौलपुर
बसेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक प्राइवेट ट्यूशन शिक्षक ( tuition teacher ) एक नाबालिग बालिका ( teenager girl student ) को पढ़ाने के लिए उसके घर गया। इस बीच उसके माता पिता घर पर मौजूद नही थे। इस दौरान शिक्षक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश किया और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को आरोपी के घर से एक कोठरी से दस्तयाब किया।

अंधेरी कोठी में बंधक बना लिया

थाना प्रभारी गंगा सहाय मीणा ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना इलाके के एक युवक जो कि नाबालिग को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता था। लेकिन शुक्रवार को माता पिता के घर नही होने के चलते बदनीयत के चलते ( crime by teacher) शिक्षक ने नाबालिग को बहला फुसलाकर शाम 3.30 बजे अपने घर ले गया और अपने घर ले जाकर एक अंधेरी कोठी में बंधक बना लिया।

आरोपी मौके से फरार

जब 4 घण्टे तक नाबालिग घर नही पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 9 बजे के बाद नाबालिग ( schoolgirl ) को आरोपी के घर से पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर लिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अनहोनी भी हो सकती थी

उधर करीब 6 घंटे तक जब बालिका नहीं मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस की अगर मानें तो आरोपी ने नाबालिक को जिस कोठरी में बंद किया था अगर किसी कारण पुलिस कुछ घंटे तक अगर नहीं पहुंचती तो बालिका के साथ अनहोनी भी हो सकती थी।

यह खबरें भी पढें

Updated on:
21 Jul 2019, 1:22 AM IST
Published on: