धौलपुर

Dholpur: दो दिनों में 400 वाहन चालकों के काटे चालान, यातायात का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई

धौलपुर.यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाकर एमवी एक्ट का पालन नहीं करने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालकों का यातायात का पाठ पढ़ाते हुए कार्रवाई की

2 min read
Dholpur news
Dholpur news

धौलपुर.यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाकर एमवी एक्ट का पालन नहीं करने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालकों का यातायात का पाठ पढ़ाते हुए कार्रवाई की। विभाग ने इस दौरान वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल, बिना हेलमेट, ओवर लोड, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना को लेकर शनिवार और रविवार को 400 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटे।

अगर आपके वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखा है तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यातायात पुलिस इन दिनों विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है, जो वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन नहीं कर रहे और जिनके वाहनों पर विशेष जाति सूचक शब्द लिखे हैं। यातायात विभाग ने पुलिस अधीक्षाक के आदेशानुसार यह अभियान शनिवार से बड़े स्तर पर चला रखा है। अभियान के तहत छह टीम शहर के विभिन्न इलाके जिनमें गुलाब बाग, बस स्टैण्ड, वाटर वक्र्स चौराहा, एकीकृत गांधी पार्क के पास, आएसी लाइन और सब्जी मण्डी में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एमवी एक्ट नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई कर चालान काटे जा रहे हैं और उन्हें यातायात का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अभियान के दौरान महिला कॉस्टेबलों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

वाहन चालकों में मचा हड़कंप

यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे और शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले २०० से ज्यादा वाहनों के चालान शनिवार तो 200 से ज्यादा चालान रविवार को काटे। जिनसे हजारों रुपए जर्माना राशि भी वसूली गई। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है, कुछ लोग स्वयं ही वाहनों पर लिखो ऐसे शब्दों को हटवा रहे हैं। निजी वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखना गैरकानूनी है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे स्टीकर, नाम या पदनाम वाली गाडिय़ों पर पुलिस भारी जुर्माना लगाती है और स्टीकर हटवाए जाते हैं।

शहर में चार पहिया वाहनों पर नम्बर प्लेट पर लाल रंग का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नम्बर प्लेट पर लाल रंग का इस्तेमाल सिर्फ शासकीय वाहनों पर ही किया जाता है, लेकिन कई निजी वाहन चालक अपने वाहनों पर लाल रंग का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ मामले ऐसे भी देखने को मिले हैं जिनमें निजी वाहनों पर विधायक तक लिखा रहता है,जबकि यह वाहन किसी भी विधायक के नहीं होते हैं। देखा जाए तो वाहन चालक ऐसा सिर्फ रसूख दिखाने के लिए करते हैं। विभाग को ऐसे वाहनों को जद में लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

शहर में एमवी एक्ट का पालन नहीं करने वाले और जाति सूचक शब्दों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अभी तक400 से ज्यादा दो व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के चालान काटे गए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

-बलविंद सिंह, यातायात प्रभारी धौलपुर

Published on:
08 Jun 2026 07:10 pm