धौलपुर

घर में घुसकर बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण, पुलिस टीम जुटी तलाश में

आरोपियों के खिलाफ अपराध एवं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Feb 06, 2019
Kidnapping
घर में घुसकर बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण, पुलिस टीम जुटी तलाश में

बाड़ी/धौलपुर

सदर थाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण करने का एक मामला सामने आया है। परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया है।

बाड़ी सदर थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि थाना इलाके के एक परिवार ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि उनकी बड़ी बेटी का ससुराल गांव बदरपुर में है। बेटी की डिलीवरी का समय नजदीक आने पर छोटी बेटी को उसके यहां भेज दिया था। इस बीच बड़ी बेटी का पति धंधे की तलाश में बाहर चला गया था। दामाद के जाने के बाद घर में दोनों बेटियां रही मौजूद थीं। बेटियों को अकेला देख आरोपी नरेश आधा दर्जन लोगों के साथ उनकी छोटी बेटी का अपहरण कर ले गया है।

पुलिस ने बताया कि नरेश ठाकुर सहित आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध एवं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। टीम गठित की तलाश की जा रही है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Feb 2019 09:33 pm