dholpur, राजाखेड़ा. विधुत चोरी पर कडे प्रहार, ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत के साथ अब उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो-वोल्टेज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए विद्युत निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसके लिए निगम ने एक साथ दोतरफा रणनीति अपनाते हुए जहां इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, वहीं बिजली चोरों के खिलाफ भी कड़ा शिकंजा कसा है। कनिष्ठ अभियंता शहर मयंक मिश्रा ओर विशाल जायसवाल ने ग्रामीणों और शहरी उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की शिकायत को दूर करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। जिसमे सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए 100 केवीए के 3 पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए के नए और शक्तिशाली ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। साथ ही सभी ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उनकी अर्थिंग में पानी डालने और तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर किया गया है। शहर अभियन्ता मयंक मिश्रा के अनुसार निगम यहीं नहीं रुकने वाला है वरन आने वाले दिनों में 9 और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने (ऑगमेंटेशन) का प्रस्ताव तैयार है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चाक चौबंद हो जाएगी।
dholpur, राजाखेड़ा. विधुत चोरी पर कडे प्रहार, ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत के साथ अब उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो-वोल्टेज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए विद्युत निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसके लिए निगम ने एक साथ दोतरफा रणनीति अपनाते हुए जहां इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, वहीं बिजली चोरों के खिलाफ भी कड़ा शिकंजा कसा है।
कनिष्ठ अभियंता शहर मयंक मिश्रा ओर विशाल जायसवाल ने ग्रामीणों और शहरी उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की शिकायत को दूर करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। जिसमे सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए 100 केवीए के 3 पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए के नए और शक्तिशाली ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। साथ ही सभी ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उनकी अर्थिंग में पानी डालने और तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर किया गया है। शहर अभियन्ता मयंक मिश्रा के अनुसार निगम यहीं नहीं रुकने वाला है वरन आने वाले दिनों में 9 और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने (ऑगमेंटेशन) का प्रस्ताव तैयार है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चाक चौबंद हो जाएगी।
बिजली चोरों में हड़कंप: 13 पर गिरा ''जुर्माने का बम''
निगम अधिकारी जहां एक तरफ जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत दे रहे है, वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी करने वालों पर विभाग की ''तीसरी आंख'' टेढ़ी हो गई है। विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 13 जगहों पर सरेआम चोरी पकड़ी गई। जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इन दोषियों पर 3.6 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है।साथ ही रात्रि कालीन विजिलेंस कार्रवाई भी पुनः आरम्भ कर दी गई है । रात में अलग-अलग टीम बनाकर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की इस सक्रियता से जहां उपभोक्ताओं में खुशी है, वहीं कुंडी कनेक्शन लगाने वालों की रातों की नींद उड़ गई है। कार्रवाई टीम में रणवीर सिंह मूंड के साथ वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,सोहनपाल सिंह,सोनेश कुमार, ओमप्रकाश,आसिफ खा,बंटी खा ,हरवान सिंह इत्यादि थे।