25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: सभापति बोले- काम का वक्त, स्वागत अभिनंदन चलते रहेंगे

नगर परिषद धौलपुर के नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग ने एक और फैसला लिया है। परिषद के कार्यों की व्यस्तता के चलते वे 6 माह तक किसी भी स्वागत समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा किपहले शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था और जलभराव से मुक्ति दिलाना जरुरी है।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

धौलपुर. घाट पर जायजा लेते सभापति।

धौलपुर. नगर परिषद धौलपुर के नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग ने एक और फैसला लिया है। परिषद के कार्यों की व्यस्तता के चलते वे 6 माह तक किसी भी स्वागत समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। कहा कि अभिनंदन कार्यक्रम तो चलते रहेंगे, पहले शहर की सफाई और रोशनी व्यवस्था और जलभराव से मुक्ति दिलाना जरुरी है। जो वादे किए हैं, उन पर कार्य होगा।

वहीं कनागत को लेकर उन्होंने तीर्थराज मचकुंड के घाटों की साफ सफाई के निर्देश दिए हैं।सभापति गर्ग का कहना है कि इस समय मैं धौलपुर शहर में विकास कार्य कराने में व्यस्त हूं। सबसे पहले साफ सफाई, जलभराव, सडक़ों को ठीक करने, स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों में व्यस्त हूँ। किसी स्वागत समारोह में जाने पर दो.तीन घंटे खराब होते हैं। ऐसे में मैंने आगामी 6 महीने तक स्वागत समारोह में नहीं जाने का निर्णय लिया है।

सभापति गर्ग ने बताया कि आगामी 26 सितंबर से शुरू होने वाले कनागत को लेकर नगर परिषद की ओर से तीर्थराज मचकुंड पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को नगर परिषद सभापति मचकुंड पहुंचे और विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गर्ग ने घाटों पर सफाई व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने नगर परिषद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कनागत के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड पर स्नान करने और अपने पूर्वजों को जल अर्पित करने पहुंचेंगे। ऐसे में घाटों की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएंए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

अभी कोई कार्यक्रम नहीं रखे

सभापति गर्ग ने कहा कि अगले 6 महीने तक उन्हें स्वागत-सम्मान के लिए नहीं बुलाया जाए। जब तक नगर परिषद की समस्याएं दुरुस्त नहीं हो जातीं, तब तक वे माला पहन कर स्वागत.सम्मान से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान शहर की व्यवस्थाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान पर रहेगा। वहीं शहर की कई कालोनियों में हो रहे जलभराव की समस्या का भी जल्द ही निराकरण किया जाएगा

इस दौरान सभापति गिरीश गर्ग ने महंत कृष्ण दास का माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लाडली जगमोहन मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार, प्रकाश श्रीवास्तव सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।