22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur : धौलपुर में निर्दलीय रेखा कोली बनीं उपसभापति, 60 में से एक पार्षद ने नहीं की वोटिंग

Dholpur : नगर परिषद धौलपुर में उप सभापति पद का चुनाव आज हुआ। धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय रेखा कोली उपसभापति बनी हैं। रेखा कोली को 46 वोट मिले।
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur nagar parishad vice chairperson post independent rekha koli wins

Dholpur : धौलपुर में निर्दलीय रेखा कोली बनीं उपसभापति। फोटो पत्रिका

Dholpur : नगर परिषद धौलपुर में उप सभापति पद का चुनाव आज हुआ। पहले मतदान हुआ और फिर मतगणना हुई। धौलपुर नगर परिषद के उप सभापति पद का जब रिजल्ट घोषित किया गया तो निर्दलीय रेखा कोली के तनाव भरे चेहरे पर मुस्कान आ गई। धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय रेखा कोली उपसभापति बनी हैं। रेखा कोली को 46 वोट मिले। उनके सामने खड़े निर्दलीय कमलजीत को 11 और भागीरथ शर्मा को 2 वोट मिले। नगर परिषद के 60 वार्ड पार्षदों में से 59 वार्ड पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया।

4 उम्मीदवारों ने पांच नामांकन पत्र किए दाखिल

इससे पूर्व धौलपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन की स्क्रूटनी के बाद नरेंद्र उर्फ पप्पू जाट का नामांकन निरस्त हुआ है। वहीं, भागीरथ शर्मा का पार्टी के सिंबल वाला फॉर्म निरस्त किया गया है। इसके बाद मैदान में कमलजीत, भागीरथ शर्मा और रेखा कोली मैदान में थे।

इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। इसमें वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय पार्षद रेखा कोली ने जीत दर्ज की। कोली को 46 वोट मिले। उनके सामने खड़े निर्दलीय कमलजीत को 11 और भागीरथ शर्मा को 2 वोट मिले। नगर परिषद के 60 वार्ड पार्षदों में से 59 वार्ड पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया।

बसेड़ी - भाजपा की मधु परमार निर्विरोध निर्वाचित

धौलपुर जिले की बसेड़ी नगरपालिका में वार्ड 19 से भाजपा पार्षद मधु परमार डिप्टी चेयरमैन के पद पर निर्वाचित हुई हैं। कांग्रेस या किसी अन्य की तरफ से नामांकन पेश नहीं करने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बसेड़ी नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के 8, कांग्रेस के 8 और निर्दलीय 9 पार्षदों ने चुनाव जीता था।