22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर: बसेड़ी नगर पालिका में BJP की मधु परमार निर्विरोध डिप्टी चेयरमैन बनीं, राजनीति से जुड़ा है पूरा परिवार

धौलपुर की बसेड़ी नगर पालिका में वार्ड-19 से बीजेपी पार्षद मधु परमार उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं। कांग्रेस या निर्दलीय ने नामांकन नहीं भरा। मधु का परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है।
2 min read
Google source verification
dholpur basedi municipality deputy chairman election result

मधु परमार (पत्रिका फोटो)

Dholpur-Basedi Municipality Deputy Chairman Election Result: धौलपुर जिले की बसेड़ी नगर पालिका में वार्ड-19 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पार्षद मधु परमार उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस या किसी अन्य प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के बाद मधु परमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर चल रही प्रक्रिया पूरी हो गई।

चुने गए थे कुल 25 पार्षद

बसेड़ी नगर पालिका चुनाव में कुल 25 पार्षद चुने गए थे। इनमें भाजपा के 8, कांग्रेस के 8 और 9 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। ऐसे में उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी के सामने नहीं आने के बाद मधु परमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

राजनीति से जुड़ा है मधु परमार का परिवार

मधु परमार का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके दादा ससुर बृजराज सिंह परमार राजस्थान सरकार में PWD मंत्री रह चुके हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी स्थानीय और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

सास भी रह चुकी हैं सरपंच

मधु परमार की सास विमला देवी बसेड़ी की सरपंच रह चुकी हैं। वहीं उनके ससुर धुर्वेंद्र सिंह परमार बयाना विधानसभा सीट से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।

चाचा ससुर बीजेपी के महामंत्री

परिवार के अन्य सदस्यों की भी राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। उनके चाचा ससुर भानूप्रताप सिंह परमार भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। वे जिला परिषद सदस्य भी रहे हैं। वहीं दूसरे चाचा ससुर लोकेंद्र सिंह परमार भाजपा के जिला मंत्री सहित संगठन के अन्य पदों पर रह चुके हैं।

इस तरह मधु परमार का निर्विरोध निर्वाचन ऐसे परिवार से आने वाली महिला जनप्रतिनिधि के रूप में हुआ है, जिसका राजनीतिक जुड़ाव लंबे समय से रहा है। वार्ड-19 से पार्षद चुने जाने के बाद अब उन्हें बसेड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।