21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar : 22 साल की याशिका मेवाड़ा कर रही थी UPSC की तैयारी, अब संभालेंगी अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Jhalawar : झालावाड़ के अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को उपखंड कार्यालय में हुए चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी याशिका मेवाड़ा ने 25 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
less than 1 minute read
Google source verification
jhalawar aklera nagar palika chairperson yashica mewara elected

Jhalawar : अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की याशिका मेवाड़ा निर्वाचित। फोटो पत्रिका

Jhalawar : झालावाड़ के अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को उपखंड कार्यालय में हुए चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी याशिका मेवाड़ा ने 25 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी हिमानी पारेता को 8 और निर्दलीय प्रत्याशी आमिला मंसूरी को 2 मत मिले। मतदान प्रक्रिया सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई थी। सबसे पहले भाजपा पार्षदों ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद याशिका मेवाड़ा को निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उपखंड कार्यालय में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

22 वर्ष की उम्र में संभाली जिम्मेदारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष याशिका मेवाड़ा की उम्र महज 22 वर्ष है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी, लेकिन अब अकलेरा नगरपालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी। याशिका के परिवार का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव रहा है। उनके पिता राजमल पारेता एवं चाचा संदीप पारेता संघ से जुड़े हैं। याशिका भी बचपन से संघ की शाखा में जाती रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोविंद रानीपुरिया का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय न्याति, प्रवक्ता दिनेश मंगल, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कल्याण गोयल, मंडल अध्यक्ष अनिमेष गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसिंह मीणा आदित्य नगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक गोविंद रानीपुरिया एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष याशिका मेवाड़ा का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। उपखंड अधिकारी कार्तिकेय मीणा ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई। मौके पर पुलिस उपअधीक्षक मनोज कुमार सोनी, थानाधिकारी धर्माराम चौधरी सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग