21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi : सिर्फ एक वोट से पलटी बाजी, राकेश सैनी दूसरी बार बने लाखेरी नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस प्रत्याशी पवन गोयनका मायूस

Bundi : लाखेरी.बडाखेड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन गोयनका को एक वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।
2 min read
Google source verification
bundi rakesh saini second time lakheri nagar palika adhyaksh

Bundi : लाखरी. मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राकेश सैनी। फोटो पत्रिका

Bundi : लाखेरी.बडाखेड़ा. नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन गोयनका को एक वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। राकेश सैनी को 18 मत मिले, जबकि पवन गोयनका को 17 मत मिले। बहुमत के लिए जरूरी 18 मत हासिल कर भाजपा ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। नगर पालिका में चुनाव में कांग्रेस के पास 17 पार्षद थे, जबकि भाजपा के पास 16 पार्षद थे। दो निर्दलीय पार्षदों को मिलाकर कुल 35 पार्षद थे और अध्यक्ष बनने के लिए 18 मतों की जरूरत थी। ऐसे में दोनों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही थी।

करीब 1 बजे पूरी हुई मतदान प्रक्रिया

सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कांग्रेस पार्षद हरिशंकर मेहरा ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस के पार्षद अलग-अलग समूहों में मतदान के लिए पहुंचे। भाजपा की ओर से सबसे पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश सैनी ने मतदान किया। इसके बाद भाजपा के सभी पार्षदों ने मतदान किया। करीब 1 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद मतगणना शुरू की गई।

आतिशबाजी से मनाया जीत का जश्न

मतगणना पूरी होने के बाद जैसे ही राकेश सैनी के 18 मत से विजयी होने की घोषणा हुई, भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ राकेश सैनी को फूलमालाओं से लाद दिया गया। नगर पालिका परिसर के बाहर भी समर्थकों की भीड़ जुट गई। जीत के बाद राकेश सैनी ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

2009 में भी निर्दलीय जीतकर बने थे अध्यक्ष

वर्ष 2009 में अध्यक्ष पद के लिए हुए हुए चुनाव में राकेश सैनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में राकेश सैनी ने जीत दर्ज कर नगर पालिका अध्यक्ष का पद संभाला था।

जीत एकजुटता का नतीजा - चंद्रकांता मेघवाल

पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने इस जीत को भाजपा संगठन की एकजुटता का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के संगठित होकर चुनाव लड़ने का परिणाम आज सबके सामने है।