धौलपुर

पति बाहर करने गया था मजदूरी, घर में घुसकर सो रही विवाहिता के साथ बलात्कार

थाना इलाके में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय विवाहिता को युवक ने घर में घुसकर हवस का शिकार बना डाला है।
less than 1 minute read
May 11, 2019
rape

सैंपऊ। थाना इलाके में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय विवाहिता को एक युवक ने घर में घुसकर हवस का शिकार बना डाला है। पीडि़ता ने 20 दिन बाद पति को साथ लेकर आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।

पीडि़ता ने बताया कि 22 अप्रेल की रात को वह घर में अकेली चारपाई पर सो रही थी, उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। ऐसे में पप्पू उर्फ तुलाराम कुशवाह घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर डराता-धमकाता भी रहा। पीडि़ता ने घटना की जानकरी अपने पति को दी।

पति ने गांव पहुंचकर पत्नी को साथ लेकर सैपऊ पुलिस थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अबजीत मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के 161 में बयान दर्ज कर लिए हैं।

वहीं मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल भी करा दिया है। पुलिस घटना के हर पहलु को लेकर जांच में जुटी हुई है। पीडि़ता के धारा 164 में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
11 May 2019 07:51 pm