धौलपुर

हाइवे पर लापरवाही…हाइसे पर जिम्मेदारी होगी तय

राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई समेत अन्य हाइवों पर सडक़ हादसों को रोकने के लिए पुलिस महकमे ने कार्य योजना तैयार की है। पुलिस प्रशासन अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह खामियां और कार्य में बरती जा रही ढिलाई को लेकर बिन्दुवार उल्लेख करते हुए एनएच 44 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखा है। साथ में जिला कलक्टर को भी सडक़ हादसों के दौरान बनने वाली स्थिति से भी वाकिफ कराया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान का कहना है कि एनएचएआई एजेंसी को हाइवे पर गंभीर खामियों को लेकर पत्र लिखा है।

2 min read

- एसपी ने एनएच 44 के पीडी को लिखा पत्र, खामियों को करें दूर

- अक्टूबर माह में एनएच और स्टेट हाइवे पर 21 सडक़ हादसों में 9 ने गवाई जान

धौलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई समेत अन्य हाइवों पर सडक़ हादसों को रोकने के लिए पुलिस महकमे ने कार्य योजना तैयार की है। पुलिस प्रशासन अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह खामियां और कार्य में बरती जा रही ढिलाई को लेकर बिन्दुवार उल्लेख करते हुए एनएच 44 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखा है। साथ में जिला कलक्टर को भी सडक़ हादसों के दौरान बनने वाली स्थिति से भी वाकिफ कराया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान का कहना है कि एनएचएआई एजेंसी को हाइवे पर गंभीर खामियों को लेकर पत्र लिखा है। इन्हें जल्द से जल्द सुधार करने के लिए कहा है जिससे हाइवे से गुजर रहे वाहन चालक बेफ्रिक होकर सफर कर सकें। विशेष कर आने वाले घने कोहरे से निपटने के लिए भी एजेंसी को कार्य कराने के लिए कहा है, जिससे हादसों को टाला जा सके। बता दें कि जिले से गुजर रहे तीन हाइव समेत स्टेट हाइवे पर बीते अक्टूबर माह में अकेले 21 घटनाओं में 9 लोग जान गवा चुके हैं। तीन की मौत एनएच 44 पर मनियां थाने के सामने हुई। जिसमें बाइक सवार तीन जनों की मौत हो गई थी। गौरतलब रहे कि पत्रिका ने 25 नवम्बर के अंक में प्रमुखता से ‘निजी बस में आग केवल हादसा या फिर सिस्टम का फेल्योर’ खबर प्रकाशित की थी। जिस पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।

टूटी पड़ी रैलिंग, डिवाइडर धसे...

जिले से गुजर रहे सबसे पुराने हाइवे एनएच 44 की हालात खराब है। हाइवे पर जगह-जगह रैलिंग क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। यहां मनियां इलाके में ट्रोला से भिड़ंत के बाद एफओबी को अभी तक वापस खड़ा नहीं किया गया है। जबकि इसी प्वाइंट पर गत दिनों बाइक सवार 3 जनों की मौत हो चुकी है। इसी तरह हाइवे पर व्हाइट लाइन धुंधली पड़ चुकी हैं। शहर से निकल रहे फ्लाईओवर पर मिट्टी का ढेर लगा है। वहीं, तेज गति से आ रहे वाहनों की गति कम करने के लिए भी उचित मापदंड के अनुसार अवरोधक नहीं लगाए हैं। वहीं, शहर से गुजर रहे हाइवे पर कई जगह अनाधिक कट हैं, जिसमें से लोग निकल रहे हैं। जो हादसे का सबब बन सकते हैं।

प्रशासन भी सख्त, हाइसे हुए तो कार्रवाई

उधर, जिला प्रशासन भी बढ़ रहे सडक़ हादसों को लेकर गंभीर है। जिले में जनवरी से अक्टूबर तक करीब 185 लोग जान गवा चुके हैं। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने भी मामले में प्रोजेक्ट डायरेक्टरों को पूर्व में निर्देश दिए हैं। साथ ही ब्लैक स्पॉट पर कार्य करने के कहा है, जिससे हादसों को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी खामी से हादसा होतो है तो सरकार को लिखा जाएगा। साथ ही कार्रवाई तय होगी।

अक्टूबर माह में हुए सडक़ हादसे

हाइवे हादसे मौत घायलएनएच 44 05 03 02

एनएच 11बी 05 02 05एनएच 123 05 - 04

स्टेट हाइवे 2ए 03 02 01स्टेट हाइवे 42 02 02 01

स्टेट हाइवे 43 - - 01

(नोट: स्रोत पुलिस विभाग)

- राष्ट्रीय राजमार्ग 44 समेत अन्य पर रख-रखाव को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। रैलिंग टूटी हैं, व्हाइट लाइन हल्की पड़ चुकी हैं और वाहनों की गति धीमी के लिए किए कार्य भी तय मापदंड के मुकाबले नहीं है। इसको लेकर पीडी को पत्र लिखा है। कोहरे के दौरान हाइवे से निकल रहे लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। कार्य कराने के पत्र लिखा है।

- विकास सांगवान, जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर

Published on:
27 Nov 2025 06:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर