धौलपुर

पांच पिकअप गाडियों में पशु तस्करी करते नौ लोगों को किया गिरफ्तार, 54 पशुओं को कराया मुक्त

सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध पशुओं का परिवहन एवं क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच पिकअप गाडियों को जब्त किया है। वही नौ पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच पिकअप गाडियों में से 54 पशुओं को मुक्त कराया है।

less than 1 minute read

dholpur, सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध पशुओं का परिवहन एवं क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच पिकअप गाडियों को जब्त किया है। वही नौ पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच पिकअप गाडियों में से 54 पशुओं को मुक्त कराया है।

थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एमपी की तरफ से पांच पिकअप गाड़ियों में अवैध रूप से पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वर तिराहे एवं मोठियापुरा पुल के पास नाकाबंदी कर पिकअप गाड़ियों को रुकवाकर जांच की गई। वाहनों में पशु तस्करों द्वारा भैंस एवं पड्डाओं को बेरहमी व क्रूरता पूर्वक भरकर अवैध रूप ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 भैंस एवं 29 पड्डाओं को मुक्त करवाकर सभी पिकअप गाड़ियों को जब्त कर लिया हैं। साथ ही पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु तस्करों द्वारा पशुओं को मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश के कट्टीघरों में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Published on:
01 Jul 2025 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर