धौलपुर

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पाल बघेल समाज ने शोभा यात्रा निकाली। जो महात्मा नन्द की बगीची मंदिर से प्रारम्भ होकर जगन चौराहा, लाल बाजार से होते हुए गडऱपुरा तक निकाली गई।
less than 1 minute read
अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकाली शोभायात्रा Procession taken out on Ahilyabai Holkar Jayanti

सर्वसमाज एवं धर्मावलंबियों ने किया शोभायात्रा का स्वागत

धौलपुर.देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पाल बघेल समाज ने शोभा यात्रा निकाली। जो महात्मा नन्द की बगीची मंदिर से प्रारम्भ होकर जगन चौराहा, लाल बाजार से होते हुए गडऱपुरा तक निकाली गई।

पाल बघेल समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र बघेल एवं शोभा यात्रा के अध्यक्ष प्रधान दुष्यंत बघेल ने बताया कि प्रतिवर्ष धौलपुर में देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पाल बघेल समाज के तत्वावधान में पाल बघेल समाज मनाती है एवं शोभायात्रा का आयोजन होता रहा है । इस वर्ष भी पाल बघेल समाज ने माता अहिल्याबाई की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका रास्ते में सर्वसमाज एवं सभी धर्मावलंबियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। पाल बघेल समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र बघेल एवं शोभा यात्रा के अध्यक्ष प्रधान दुष्यंत बघेल ने बताया कि उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देशभर में 8527 धार्मिक स्थल, 920 मस्जिदों और दरगाह, 39 राजकीय अनाथालय का निर्माण कराया।

इस अवसर पर पाल बघेल समाज के गोकुल सिंह बघेल, गोपाल अध्यापक, महेश चंद बघेल, जगमोहन बघेल, बनवारी माहुरी, मनोज बघेल, मनमोहन परिचालक, हरिप्रसाद नेताजी, विजय सिंह बघेल, पुष्पेन्द्र बघेल के साथ गणमान्य नागरिक, बच्चों एवं महिलाओं सहित अन्य ने शोभायात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पाल बघेल समाज की प्रतिभाओं एवं शोभायात्रा में उत्कृष्ट भागीदारी करने वाले समाज के वॉलेंटियर का सम्मान किया गया।

Updated on:
01 Jun 2025 06:52 pm
Published on:
01 Jun 2025 06:52 pm