धौलपुर

साहब… गरीब औरत हूं, मुश्किल से भैंस खरीदी जो चोरी हो गई… मदद के नाम पर थानेदार ने एक साल तक किया दुष्कर्म, निलंबित

Dholpur Crime News: राजस्थान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार पर एक महिला से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद अब धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। विनोद कुमार के […]

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

Dholpur Crime News: राजस्थान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार पर एक महिला से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद अब धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। विनोद कुमार के खिलाफ एसपी ने ही केस दर्ज करने के आदेश दिए थे और उसके बाद थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। मामला बेहद ही हैरान करने वाला है। अब जांच के बाद थानेदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

पूरे मामले के बारे में जानकारी मिली कि थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाली महिला की भैंस एक साल पहले चोरी हो गई थी। भैंस चोरी की रिपोर्ट लेकर वह थाने पहुंची तो पहले तो उसे भगा दिया गया, बाद में जब वह विनोद कुमार के पास पहुंची और बताया कि उसका पति बाहर काम करता है, परिवार बेहद गरीब है और भैंस मुश्किल से खरीदी थी। यही आजीविका का सहारा थी। थानेदार भांप गया कि महिला अकेली है, उसके बाद उसने हरेसमेंट शुरू कर दिया।

विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करने और जांच के नाम पर महिला को बार-बार बुलाया। वह अक्सर थाने के बाद कहीं बुलाता था। महिला का आरोप है कि एक साल के दौरान चोरी की जांच के नाम पर कई बार थानेदार ने उसे बुलाया और उसका फायदा उठाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले के बारे में जब महिला का सब्र जवाब दे गया तो वह सीधे एसपी से मिली। एसपी विकास सांगवान ने अपने स्तर पर जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। उसके बाद थानेदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई। एफआईआर दर्ज होते ही थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

उसने रात को भी… पत्नी के इस खौफ से भागा पति, लैटर ने खोला खौफनाक राज

Updated on:
29 Aug 2025 10:25 am
Published on:
29 Aug 2025 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर