11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उसने रात को भी… पत्नी के इस खौफ से भागा पति, लैटर ने खोला खौफनाक राज

Bikaner Shopkeeper Missing News: दुकान पर काम करने वाले स्टाफ ने इसकी जानकारी परिवार को दी और बताया कि गल्ले से एक लैटर मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

Photo - Patrika

Bikaner Crime News: पति और पत्नी के विवाद का एक और मामला सामने आया है। पत्नी के द्वारा मर्डर किये जाने के डर से एक पति फरार हो गया। उसकी दुकान के गल्ले से एक लैटर बरामद हुआ, उसे पढ़ने के बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास दौड़ा और जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके का है। घटना हैरान करने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर एक में चाय की दुकान चलाने वाले रघुवीर और उसके परिवार का यह मामला है। रघुवीर कल सवेरे से दुकान से लापता है। दुकान पर काम करने वाले स्टाफ ने इसकी जानकारी परिवार को दी और बताया कि गल्ले से एक लैटर मिला है। उसमें पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ काफी कुछ लिखा हुआ है। इस लैटर की जानकारी मिलते ही परिवार में मानों हड़कंप मच गया।

लैटर में लिखा था कि उसने रात को भी मुझे मारने की कोशिश की, वह मुझे मार डालेगी। मैं भागना नहीं चाहता लेकिन मुझे डर है कि बीबी जान ले लेगी। लैटर में दो सालों और ससुराल पक्ष के खिलाफ भी काफी कुछ लिखा गया है और अपनी बर्बादी का जिम्मेदार उनको भी बताया गया है। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी और पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल रघुवीर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके मिलने के बाद परिवार के लोगों से इस लैटर के बारे में भी बातचीत की जाएगी।