धौलपुर

धौलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक लाख रुपए का इनामी डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गिरफ्तार

Dacoit Dharmendra alias Lukka Arrested : धौलपुर पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। धौलपुर पुलिस ने एक लाख के इनामी डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Rajasthan Dholpur Police Big Success One Lakh Rupees Reward Dacoit Dharmendra alias Lukka Arrested
डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गिरफ्तार

Dacoit Lukka Arrested : धौलपुर पुलिस को आज शनिवार 18 मई को बड़ी कामयाबी मिली। धौलपुर पुलिस ने लुक्का डकैत को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ लुक्का डकैत पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। डकैत लुक्का पर राजस्थान में 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ के बाद डकैत लुक्का के साथ उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि धौलपुर के बसईडांग क्षेत्र से मुठभेड़ में डकैत लुक्का को पकड़ा गया। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने यह जानकारी दी है।

पुलिस की मुठभेड़ के बाद डकैत लुक्का आया कब्जे में

धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का से शनिवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस ने करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलाई जबकि डकैतों की ओर से भी 30-40 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को 4 साथियों संग गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े -

डकैत लुक्का के पास से 5 हथियार ​जब्त

धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया डकैत लुक्का के पास से 5 हथियार ​जब्त किए गए। जिनमें एक 306 बोर इंग्लिश रायफल, एक सिंगल शॉट 315 बोर, 1 सिंगल शॉट 306 बोर, दो देशी कट्टे और 60 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए। डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का पुत्र विजय सिंह गुर्जर निवासी देव का पुरा थाना इलाका कोतवाली जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार है। इसके अलावा डकैत लुक्का मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में भी संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

यह भी पढ़े -

Updated on:
18 May 2024 08:28 pm
Published on:
18 May 2024 08:28 pm