धौलपुर

Rajasthan Storm : धौलपुर में अंधड़ से हुए हादसे से दो की मौत, क्षेत्र में लोग दुखी

Rajasthan Storm : राजस्थान में धौलपुर के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में अंधड़ से हुए हादसे की वजह से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं धौलपुर में गर्मी का पलटवार हुआ पारा 44 डिग्री पर पहुंचा।
2 min read
Rajasthan Two killed in Dholpur storm accident people in area saddened
धौलपुर. मीरा व भोगीराम (मृतक)। फोटो पत्रिका

Rajasthan Storm : धौलपुर के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में तूफान से 2 लोगों की मौत हो गई। तूफान से सियोई गांव में दीवार गिरने से 80 वर्षीय भोगीराम पुत्र श्यामलाल मीणा तो वहीं बत्तीपूरा गांव में 42 वर्षीय महिला मीरा पत्नी विजेंदर जाटव के ऊपर पत्थर की पट्टी गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लोग दुखी हैं।

दीवार और टीन शेड गिरने से भोगीराम नीचे दबे, मौत

बाड़ी कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा ने बताया कि 80 वर्षीय भोगीराम पूर्व में रामसागर नहर सिंचाई परियोजना के अध्यक्ष रहे थे। मंगलवार को आए आंधी तूफान में वह अपने पशुओं के बाड़े में रुके हुए थे। इस दौरान दीवार और टीन शेड गिरने से उसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें बाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही बुजुर्ग भोगीराम मीणा का अंतिम संस्कार कर दिया।

अंधड़ की वजह से पत्थर की पट्टी टूटी, मौत

वही दूसरी तरफ 42 वर्षीय महिला मीरा पत्नी विजेंदर जाटव पत्थर की पट्टी टूटने से मौत का शिकार हो गई। मीरा के देवर यादसिंह ने बताया कि उनकी भाभी शाम 5 बजे नहाकर के आई थी। इस दौरान जब अंधड़ शुरू हुआ तो खेत पर झोपड़ी के किनारे खड़ी हो गई। जहां ऊपर लगी पट्टी अचानक से टूटी और सीधे उनके ऊपर जाकर गिरी।

इसके बाद वह घायल हो गई। जिन्हें पहले जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने पर ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस के एएसआई नवीन कुमार ने जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।

धौलपुर में गर्मी का पलटवार, पारा 44 डिग्री पर पहुंचा

धौलपुर में गर्मी ने फिर पलटवार किया। बुधवार को गर्मी के तेवर अपने शबाब पर दिखे और पारा इस सीजन का अधिकतम 44 डिग्री पर जा जा पहुंचा है। दोपहर के समय सूर्य नारायण पूरी तरह से कहर बरपा रहे थे। गर्मी के चलते दोपहर में करीब एक बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। शहर में कई मुख्य सड़क और बाजारों में बढ़े तापमान का साफ असर दिखा। हालांकि, देर शाम मौसम में बदलाव दिखा और हल्की तेज धूलभरी हवा चली। जिससे कुछ राहत मिली।

Updated on:
14 May 2026 10:14 am
Published on:
14 May 2026 10:14 am