धौलपुर

ग्रीष्म अवकाश में कटौती के आदेशों का शिक्षक संघों ने किया विरोध

धौलपुर. राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य में ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर आठ सालों से बंद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं लंबित प्रमोशन कर छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्मिकों के सभी खाली पदों को जल्द भरे जाने तथा शिक्षा विभाग की ओर से गर्मियों एवं […]

2 min read

धौलपुर. राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य में ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर आठ सालों से बंद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं लंबित प्रमोशन कर छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्मिकों के सभी खाली पदों को जल्द भरे जाने तथा शिक्षा विभाग की ओर से गर्मियों एवं एचएम पॉवर की छुट्टियों में की गई कटौती को वापस लेने जैसी मांगो को लेकर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के अगुवाई में जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर ने बताया कि सरकार को भेजे ज्ञापन में शिक्षा विभाग की ओर से नवीन शैक्षिक सत्र में छात्रों एवं शिक्षकों की ग्रीष्म अवकाश में कटौती कर 21 जून से स्कूल खोलने के आदेश को रद्द कर पहले की भांति 1 जुलाई से स्कूलों का संचालन कराने समेत अन्य मांग रखी। कलक्ट्रेट परिसर में सभा कर संगठन के जिलाध्यक्ष, केदार सिंह बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, विवेक शर्मा, मनोज मीणा सहित सैकड़ों की तादाद में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में वादे करने के बावजूद अभी तक शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी तक लागू तक नहीं की है। पिछले कई महीनों से हजारों जर्जर घोषित स्कूलभवनों के विद्यार्थी खुले आसमान या निजी भवनों में पढऩे को बाध्य हो रहे हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई राम भरोसे ही हो पा रही है। लेकिन इन मूलभूत सुविधाओं की तरफ शिक्षा विभाग का कोई ध्यान नहीं है।

बाड़ी.राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामनिवास मीणा के नेतृत्व में एसडीएम भगवत शरण त्यागी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। जिसमें विद्यालयों के अवकाशों में की गई कटौती के आदेश को वापस लेने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा मंत्री के आदेश पर विद्यालयों से जुड़े परिवर्तन किए जा रहे हैं। जिनको प्रैक्टिकल रूप से कहीं नहीं परखा गया है। वर्तमान में से शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग में संशोधन किया है। जिसमें किसी भी विद्यालय के संस्था प्रधान को विशेष अधिकार के रूप में दिए गए दो अधिकृत अवकाशों में से एक अवकाश की कटौती कर दी है। यही नहीं ग्रीष्म अवकाश में भी 10 दिन की कटौती की गई है। संगठन ने 3 अप्रेल को उक्त संबंध में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था, लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं कर सका। ऐसे में शिक्षक संगठन आंदोलन करने पर मजबूर हुआ है।यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के तीसरे चरण में 20 अप्रेल को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा और 18 मई से सभी शिक्षक साथी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी कोटा में विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन के दौरान शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
09 Apr 2026 07:14 pm
Also Read
View All