
धौलपुर. रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत धौलपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण औश्र पुनर्विकास कार्य जारी है। हालांकि, कार्य की गति पहले स्लो थी लेकिन स्टेशन पर कुछ दिनों हलचल बढ़ी है। पुराने डीजल शेड की तरफ बनी नई इमारत पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है और मुख्य गेट निर्माण को लेकर गतिविधि बढ़ गई हैं।
दो दिन पहले रेलवे ने पुराने डीजल शेड के गेट पर नवीन भव्य गेट को लेकर लोहे का ढांचा खड़ा किया है। उधर, मुख्य नवीन इमारत से फुटओवर ब्रिज जोडऩे की गति मध्यम है। एफओबी का कार्य पूर्व लक्ष्य के अनुसार ३१ जुलाई तक होना था लेकिन अभी करीब एक माह से अधिक समय और लगने की संभावना है। रेलवे प्रशासन को इस साल सरमथुरा-धौलपुर रेलवे लाइन पर भी ट्रेन दौडऩी है लेकिन इस लाइन पर भी बाड़ी-सरमथुरा के बीच कार्य चल रहा है। हालांकि, धौलपुर शहरी क्षेत्र से गुजर रही रेलवे लाइन भी भी अभी कार्य शेष है।ेगेट का ढांचा खड़ा किया पर अतिक्रमण को छूआ नहीं
उधर, रेलवे प्रशासन की ओर से मुख्य इमारत के लिए प्रवेश और निकासी गेट निर्माण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल पुराने डीजल लोको शेड की तरफ लोहे का ढांचा गेट निर्माण के लिए खड़ा कर दिया है। लेकिन अभी आगे की तरफ रेलवे भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर रेलवे प्रशासन शांत है। सूत्रों के अनुसार पहले अंदर की तरफ कार्य पूर्ण करने के बाद रेलवे अतिक्रमण पर एक्शन लेगा। बता दें कि पूर्व में रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमणों को चिह्नित करते हुए रेड मार्क लगाए थे और हनुमान मंदिर तक नाप-तौल की गई थी। फिलहाल इस मुद्दे पर रेलवे किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से बच रही है।
रेलवे कॉलोनी से आवाजाही पर भी पेच बरकरार
उधर, रेलवे कॉलोनी में से आम लोगों को रास्ता देने के मामले में रेलवे ने आसपास की कॉलोनीवासियों को स्पष्ट तौर पर कह दिया कि पैदल जाने का रास्ता देने पर विचार है लेकिन दुपहिया की एंट्री नहीं होगी। गत दिनों कॉलोनी के लोग रेलवे इंजीनियर से कार्यालय में मुलाकात की थी। जिस पर इंजीनियर ने स्पष्ट कहा कि पैदल जाने पर विचार कर रहे हैं लेकिन व्हीकल नहीं निकलेंगे। रेलवे ने रेलवे कॉलोनी समेत पीजी कॉलेज मोड से रेलवे फाटक जाने वाले रास्ते को भी कवर्ड किया है। साथ ही रेलवे ने एक स्थान पर पानी भी छोड़ा है। जिस पर आपत्ति जताई गई थी।
रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य- कुल लागत 30.29 करोड़
- स्टेशन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण- यात्रियों के लिए 2 लिफ्ट स्थापित होगी, लक्ष्य सितंबर 2026
- फुट ओवर ब्रिज निर्माण जारी, लक्ष्य जुलाई 2026 था- वर्तमान में 5 प्लेटफॉर्म उपलब्ध
- 1 अतिरिक्त प्लेटफॉर्म पर कार्य जारी, फिर 6 प्लेटफॉर्म
- धौलपुर-सरमथुरा ब्रॉड गेज लाइन (द्वितीय चरण) के अंतर्गत 2 और प्लेटफॉर्म का निर्माण प्रस्तावित
- सरमथुरा से आगे करौली जिले में अभी कुछ भी नहीं।