
मृतक बालक फाइल फोटो
dholpur. कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव अर्रुआ में बुधवार रात सडक़ किनारे पानी से भरे गड्ढे में 7 वर्षीय बालक की डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजन बालक को बाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतक बालक के शव का पीएम करा कंचनपुर थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
जिस गड्ढे की वजह से मासूम की जान गई, उसे करीब छह माह पहले पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्य के दौरान संवेदक की ओर सीमेंट और कंक्रीट मिक्सर के लिए खोदा था, जिसे वह खुला ही छोड़ गए। बारिश में पानी भरने से गड्ढा रात में नजर नहीं आया। जिम्मेदारों की लापरवाही एक मासूम की जान ले ली। मृतक के परिजनों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।गांव अर्रुआ निवासी दिनेश पुत्र तेजसिंह कुशवाह ने बताया कि उनके भाई श्रीभगवान का 7 वर्षीय पुत्र सुशांत बुधवार को गुरु पूर्णिमा के दिन गांव के सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसादी लेने गया था। जहां से अकेला ही करीब चार बजे वापस घर लौट रहा था। जब सभी लोग घर पर आए और 7 वर्षीय सुशांत घर पर नहीं मिला तो उसे इधर-उधर देखा, गांव के बच्चों से भी पूछताछ की। जब 2 घंटे निकलने के बाद भी वह नहीं मिला तो चिंता हुई और उसको करीब 5 घंटे तक गांव और आसपास के क्षेत्र में तलाशते रहे।
रात करीब 9 बजे गांव के सडक़ किनारे गड्ढे में भरे पानी में सुशांत की चप्पल तैरती दिखाई दी। इस पर शक हुआ और जब गड्ढे में उतरकर देखा तो वह बालक अंदर पानी मे डूबा हुआ था। जिसे लेकर रात 11 बजे अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रख दिया। गुरुवार कंचनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है और पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
काम होने के बाद खोला ही छोड़ दिया गड्ढा
दिनेश और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 6 महीने पहले गांव में सडक़ निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से संवेदक ने कार्य शुरू किया था। जिसके मिक्सर प्लांट के लिए सडक़ किनारे गड्ढा खोदा था। कार्य समाप्ति के बाद गड्ढे को नहीं भरा गया। अब बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर गया। इसी पानी में डूबने से बालक की मौत हुई है। जो ठेकेदार के साथ विभाग की लापरवाही है। घटना को लेकर कंचनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
30 Jul 2026 07:33 pm
Published on:
30 Jul 2026 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
