28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बकायादारों के कटेंगे कनेक्शन

विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता ने फीडर इंचार्जों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर और बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी फीडर इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगम की बकाया राशि की बसूली के लिए पाबंद किया
2 min read
Google source verification
Dholpur news

फीडर इंचार्जों की बैठक लेते निगम के सहायक अभियंता

Dholpur, सरमथुरा. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियन्ता गजानंद मंडावरिया ने फीडर इंचार्जों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर और बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

सहायक अभियंता ने कहा कि विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत राजस्व वसूली है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी फीडर इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगम की बकाया राशि की बसूली करने के लिए पाबंद किया, वहीं निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।

एइएन ने बिजली चोरी व अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर वीसीआर की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान को और गति देने के निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनसे बिजली की खपत का सही रिकॉर्ड, पारदर्शी बिलिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर उपभोक्ता सेवाएं सुनिश्चित होती हैं। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक स्मार्ट मीटर के लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करने पर शीघ्र ही भारवृद्धि कराने का सुझाव दिया गया। बैठक के अंत में एइएन मंडावरिया ने कहा कि विभाग की राजस्व वसूली, बिजली चोरी पर नियंत्रण, स्मार्ट मीटर स्थापना और गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में कार्मिक जुट जाएं। इस मौके पर जेइएन हरिओम शर्मा, एआरओ दिलीप कुडिय़ां, साजिद, सिंटू, सोन सिंह, देवेंद्र, मनोज, हुकम, हरिप्रसाद, समर सिंह, विजेंद्र, रामावतार, जगन्नाथ सहित अन्य तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे।

फीडर इंचार्ज करेंगे सर्वे

आरडीएसएस के तहत अन इलेक्ट्रिफाइड परिसरों में कनेक्शन को लेकर सहायक अभियन्ता मंडावरिया, प्रवेंद्र सिंह, जेइएन हरिओम शर्मा के साथ सर्वे कार्य सहित स्कीम के अंतर्गत नवीन कनेक्शन कार्य की समीक्षा करते हुए प्रक्रिया को गति देने के लिए फीडर इंचार्जों को निर्देशित किया गया। बैठक में सभी फीडर इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में पात्र परिवारों का घर-घर सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अधिशाषी अभियन्ता ने कहा कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।