29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: व्हाट्स-अप पर दिखाया फोटो, फिर परिजनों को बंधक बना डाली डकैती

शहर के दुर्गा कॉलोनी में एक मकान में करीब आधा दर्जन लोग युवक के रिश्ते की बात कहकर घुसे और फिर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। ओर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात पार कर ले गए
2 min read
Google source verification
Dholpur news

घटना के बाद परिजनों से जानकारी लेता पुलिसकर्मी

धौलपुर. धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में एक मकान में मंगलवार को करीब आधा दर्जन लोग युवक शाहरुख खान के रिश्ते की बात कहकर घुसे और फिर परिजनों को बंधक बनाकर कथित डकैती की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात जनों ने युवक, उसकी मां और दो बहनों को एक कमरे में हाथ और मुंह पर सेलो टैप लगा बंद कर दिया और घर में कई घंटे तक छानबीन की और लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए।

वारदात की घटना के बाद परिजन रात करीब 9 बजे जैसे-तैसे पीछे के गेट से बाहर निकले और पड़ोसी के मोबाइल से रिश्तेदारों को सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची और बुधवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और सीओ शहर कृष्णराज जांगिड़ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारम्भिक जांच में पुलिस यूपी के शहर फतेहाबाद इलाके में गत दिनों बेची करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद होने की आशंका जता रही है। पीडि़त शाहरुख की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है।शहर की दुर्गा कॉलोनी में शाहरुख पुत्र स्व.अब्दुल गफ्फार खां का मकान है। पीडि़ता वेबा साहिरा खातून ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे करीब 5 से 6 अंजान लोग उसके पुत्र शाहरुख के रिश्ते को लेकर आए। इन्होंने यूपी के अलीगढ़ से आने हवाला दिया। साथ में महिला और दो साल का छोटा बच्चा भी था। बताया कि शाहरुख की फोटो खींच कर व्हाट्स-अप पर कंफर्म करने के बाद अज्ञात जने बातें करते हुए शाहरुख को पीछे ले गए और कमरे में पहले से मौजूद दो बहने और उसे पकड़ धमकाते हुए सेलो टैप से हाथ और मुंह बंद कर दिया। अज्ञात जनों ने नकदी और जेवरात के बारे में पूछा। अज्ञात व्यक्तियों ने तिजोरी तोडकऱ उसमें से नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले लिया। जाते समय अज्ञात जने एक गलती से अपना बैग छोड़ गए।

पड़ोसी से फोन से दामाद को दी सूचना

रात करीब 9 बजे परिजन शाहरुख मशक्कत कर बाहर निकला और पड़ोसी के फोन आगरा में बड़ी बहन साजिदा के पति को वारदात की सूचना दी। जिस पर रात में फतेहाबाद से रिश्तेदार पहुंचे और सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। अज्ञात जने जाते समय तीन मोबाइल भी साथ ले गए थे। उधर, जानकारी हुई कि पीडि़त परिवार ने हाल में आगरा जिले के फतेहाबाद में अपनी करोड़ों रुपए की भूमि बेची थी। यहां पर किसी से विवाद होना भी बताया था।

- घर में घुसे अज्ञात जनों ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया था। प्रारम्भिक जांच में प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद होने क ीआशंका है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

- देवेन्द्र कुमार शर्मा, एसएचओ थाना निहालंगज धौलपुर