
धौलपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस दफा परीक्षा परिमाण समय से आने पर कॉलेज आयुक्तालय की ओर से राजकीय कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई थी। लेकिन राजकीय महाविद्यालयों में सीटें नहीं भरने से आयुक्तालय तीन दफा ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा चुका है।
स्नातक के प्रथम सेमेस्टर (यूजी) में 6 जून ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी। अब प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 9 होगा और शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जून है। हालांकि, जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज धौलपुर और कन्या कॉलेजों में संकायों के हिसाब से ठीक आवेदन मिले हैं। लेकिन पीजी कॉलेज में कॉमर्स संकाय में छात्रा का रुझान अब घटा है। सीटें अभी भी खाली हैं। वहीं, 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर कई विद्यार्थी बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश समेत अन्य राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थाओं की ओर से रुख कर रहे हैं। वहीं, शॉर्ट कोर्सेज के लिए विद्यार्थी पड़ोसी जिले आगरा, ग्वालियर और मथुरा में भी एडमिशन ले रहे हैं। कॉलेजों में अब अधिकतर को एडमिशन आसानी से मिल रहा है। अंत में भी सीटें शेष बच रही हैं।
गौरतलब रहे कि जिले में वर्तमान में करीब एक दर्जन राजकीय कॉलेज संचालित हैं। वहीं, जिले में उच्च शिक्षण संस्थान के करीब 54 कॉलेज हैं, जिसमें राजकीय और निजी कॉलेज शामिल हैं। यह कॉलेज कला, विज्ञान, वाणिज्य शिक्षा और बीएड, इंजीनियरिंग और अब राजकीय मेडिकल कॉलेज भी है।
यूं बढ़ती रही आवेदन की तिथि
कॉलेज आयुक्तालय जयपुर की ओर से स्नातक (यूजी) के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन की तारीख 1 मई रखी थी। इसके बाद दूसरी दफा इसको बढ़ाते हुए अतिम तिथि को 15 मई थी, जिसे बढ़ाकर 22 मई कर दिया। लेकिन कॉलेजों में आवेदन कम संख्या में आने पर फिर तीसरी दफा तिथि को बढ़ा कर6 जून 2026 कर दिया। यानी रविवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी।
छात्राओं को अब पढ़ाई में आसानी
जिले में वर्तमान में तीन राजकीय कन्या महाविद्यालय संचालित हैं। इसमें मुख्यालय पर सबसे बड़ा गल्र्स कॉलेज पचगांव चौकी पुलिस के पास संचालित है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर कन्या कॉलेज बाड़ी उपखंड मुख्यालय पर है। इस कॉलेज में बाड़ी, बसेड़ी और आसपास की छात्राएं प्रवेश लेती हैं। वहीं, हाल में खुला तीसरा गल्र्स कॉलेज राजाखेड़ा उपखंड के मरेना में स्थित है। यह कॉलेज मनियां, मरेना और राजाखेड़ा के क्षेत्र के कवर करता है। विशेष जो छात्राएं जिनकी दूरी धौलपुर गल्र्स कॉलेज से अधिक है। पहले जहां छात्राएं मुख्य कॉलेजों में एडमिशन लेती थी, लेकिन अब गल्र्स कॉलेज में छात्राओं का तेजी से बढ़ोतरी हुई है। डांग जैसे इलाके की छात्राएं अब आसानी से बसेड़ी, सरमथुरा और बाड़ी के कॉलेजों में प्रवेश ले रही हैं, जिससे वह उच्च शिक्षा पूरी कर पा रही हैं।
पीजी कॉलेज धौलपुर में सीट
वर्ग संख्या
कला 640
वाणिज्य 160
गणित-विज्ञान 140
जीव विज्ञान 140
------
कन्या कॉलेज धौलपुर
वर्ग संख्या
कला 400
गणित विज्ञान 88
धौलपुर जिले में राजकीय कॉलेज
- पीजी कॉलेज धौलपुर
- पीजी कॉलेज बाड़ी
- पीजी कॉलेज सैंपऊ
- पीजी कॉलेज राजाखेड़ा
- यूजी कॉलेज सरमथुरा
- पीजी कॉलेज बसेड़ी
- यूजी कॉलेज मनियां
- राजकीय कॉलेज बसई नवाब
- पीजी कन्या कॉलेज धौलपुर
- पीजी कन्या कॉलेज बाड़ी
- कन्या कॉलेज मरेना
- कॉलेजों में यूजी के प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन की तिथि ६ जून अंतिम है। शुरुआत में आवेदन कम थे लेकिन अब अधिकतर सीट भर चुकी हैं। केवल कॉमर्स में कम हैं। सूची को अब फाइनल रूप दिया जाएगा।
- - डॉ.गिर्राज सिंह मीना, प्राचार्य, पीजी कॉलेज धौलपुर
- कॉलेज में अधिकतर सीटें भर जाती हैं। कुछ सीट रह भी जाती हैं तो देर से होने वाले एडमिशन में ले लिया जाता है।
- अनिल गोस्वामी, प्राचार्य, पीजी गल्र्स