सदर थाना अंतर्गत गांव खेड़ा में बुधवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-भाटा चल गए। घर की छत से पानी बहने को लेकर हुए विवाद के बाद में मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- दोनों पक्षों में जमकर चली लाठी-भाटा
- सदर थाने के गांव खेड़ा की घटना
धौलपुर. सदर थाना अंतर्गत गांव खेड़ा में बुधवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-भाटा चल गए। घर की छत से पानी बहने को लेकर हुए विवाद के बाद में मारपीट में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, पचगांव पुलिस चौकी के एएसआई सुरेश चंद ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
एएसआई ने बताया कि खेड़ा गांव में एक ही परिवार के रणवीर और रामवीर पक्ष के लोगों के बीच मकान की छत से पानी बहने को लेकर पहले कहासुनी हुई। जो बाद में संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने बताया कि मारपीट में रणवीर पक्ष के तीन जने घायल हुए हैं। इनमें रणवीर (50) पुत्र ओमप्रकाश, राजकुमारी (45) पत्नी रणवीर और रश्मि (15) पुत्री रणवीर शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष के साथ-साथ दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- छत पर पानी फैलाने को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। - कृष्णराज जांगिड़, सीओ शहर