13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर: प्रेमी के साथ षड्यंत्र रच पत्नी ने पति की करवाई हत्या, पहले पिलाई शराब, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

धौलपुर शहर में चंबल नदी किनारे बने शेरगढ़ किले में पति की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने बुधवार दोपहर खुलासा कर दिया। वारदात प्रेम प्रसंग के चलते की गई।
less than 1 minute read
Google source verification

धौलपुर। शहर में चंबल नदी किनारे बने शेरगढ़ किले में पति की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने बुधवार दोपहर खुलासा कर दिया। वारदात प्रेम प्रसंग के चलते की गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी सहित अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच और तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार प्रेमी शाहरुख और मृतक की पत्नी रजनी ने करीब छह माह पहले हत्या की साजिश रची थी। मृतक रविकांत के दो बच्चे हैं। गिरफ्तार आरोपी वाहन चालक है।

सीओ शहर कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि 29 दिसंबर को शेरगढ़ किले के पास एक नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान रविकांत (33) पुत्र सोबरन सिंह ठाकुर निवासी दौनारी थाना सैंपऊ के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि 27 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे से रविकांत घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया। जिस पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

पहले पिलाई शराब, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी रजनी का शाहरुख खान निवासी सैंपऊ के साथ प्रेम प्रसंग था। पति द्वारा इसका विरोध किए जाने से दोनों के बीच विवाद रहता था। इसी के चलते पत्नी रजनी ने प्रेमी शाहरुख के साथ मिलकर रविकांत को शेरगढ़ किले पर बुलाया, जहां उसे शराब पिलाकर पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गहरी खाई में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी प्रेमी शाहरुख को पचगांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।