3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

षड्यंत्र रच पत्नी ने पति की करवाई हत्या, पुलिस ने आरोपित प्रेमी शाहरुख को किया गिरफ्तार

शहर में चंबल नदी किनारे बने शेरगढ़ किले में पति रविकांत ठाकुर की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने बुधवार दोपहर को खुलासा कर दिया। वारदात प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने आरोपित प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार किया है जबकि पत्नी व अन्य की संलिप्त और तलाश की जा रही है। गिरफ्तार प्रेमी शाहरुख और आरोपित पत्नी रजनी ने पति की हत्या का षड्यंत्र करीब छह पहले रचा था। मृतक रविकांत के दो बच्चे हैं। गिरफ्तार किया प्रेमी वाहन चलाता है

2 min read
Google source verification
षड्यंत्र रच पत्नी ने पति की करवाई हत्या, पुलिस ने आरोपित प्रेमी शाहरुख को किया गिरफ्तार Wife conspired to have husband murdered, police arrested accused lover Shahrukh

- पत्नी ने प्रेमी के साथ छह माह पहले रचा हत्याकांड का षड्यंत्र

धौलपुर. शहर में चंबल नदी किनारे बने शेरगढ़ किले में पति रविकांत ठाकुर की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने बुधवार दोपहर को खुलासा कर दिया। वारदात प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने आरोपित प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार किया है जबकि पत्नी व अन्य की संलिप्त और तलाश की जा रही है। गिरफ्तार प्रेमी शाहरुख और आरोपित पत्नी रजनी ने पति की हत्या का षड्यंत्र करीब छह पहले रचा था। मृतक रविकांत के दो बच्चे हैं। गिरफ्तार किया प्रेमी वाहन चलाता है।

सीओ शहर कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि शहर के करीब स्थित शेरगढ़ किले के पास एक नाले में गत 29 दिसम्बर को एक शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और यहां कुछ लोग मौजूद मिले। मृतक की पहचान रविकांत (33) पुत्र सोबरन सिंह ठाकुर निवासी दौनारी थाना सैंपऊ के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच में मालूम हुआ कि परिजनों ने मृतक रविकांत की गत 27 दिसम्बर को सेँपऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना स्थल पर जांच करने पर मृतक के चेहरे पर खून और मुंह पर झांडियों की पत्तियां चिपकी मिली। जिस पर पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा हुआ। घटना को लेकर चचेरे भाई संजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गत 27 दिसम्बर की सुबह करीब 10 बजे से रविकांत घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया। जिस पर गुमशुदगी डलवाई। तलाश करने पर 29 दिसम्बर की दोपहर किले के पास नाले में रविकांत का शव पड़ा मिला। बताया कि मृतक की पत्नी रजनी का प्रेम प्रसंग शाहरुख खान निवासी सैंपऊ के साथ था। पति रविकांत के टोकना और रोकना पसंद नहीं था। जिस पर पत्नी रजनी ने प्रेमी शाहरुख के जरिए पति रविकांत को शेरगढ़ किले पर ले गया और यहां शराब पिला कर पत्थर से सिर व चेहरा कुचल हत्या कर शव को गहरी खाई में फेंक दिया। पुलिस ने प्रकरण की जांच की तो पत्नी संलिप्तता मिली। पुलिस ने आरोपित प्रेमी शाहरुख को पचगांव के पास से धरदबोचा। पुलिस आरोपित प्रेमी से पूछताछ कर पत्नी और अन्य की संलिप्तता और तलाश में जुटी है।