धौलपुर

रात में अज्ञात जनों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, लोग आक्रोशित

जिले के मनियां थाना अंतर्गत गांव ऐदलपुर में शुक्रवार-शनिवार रात अज्ञात जनों ने एक धार्मिक स्थल को तोड़ दिया। यहां करीब दो कमरे बने हुए थे, जिसे अज्ञात जने तोड़ गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। जिस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जानकारी की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उधर, ऐतियातन के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रविवार शाम को पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

less than 1 minute read

- कमरों के और अन्य हिस्से में की तोडफ़ोड़, रविवार सुबह हुई जानकारी

- मनियां थाने के गांव ऐदलपुर की घटना

धौलपुर. जिले के मनियां थाना अंतर्गत गांव ऐदलपुर में शुक्रवार-शनिवार रात अज्ञात जनों ने एक धार्मिक स्थल को तोड़ दिया। यहां करीब दो कमरे बने हुए थे, जिसे अज्ञात जने तोड़ गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। जिस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जानकारी की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उधर, ऐतियातन के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रविवार शाम को पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि बताया कि गांव ऐदलपुर में धार्मिक स्थल बना हुआ है। जहां पर दोनों समुदाय के लोग पूजा और इबादत करने जाते हैं। धार्मिक स्थल पर दोनों समुदाय के लोगों ने कार्य भी करवाया था। यहां करीब दो कमरे बने हुए थे। जिन्हें रात में अज्ञात जनें तोड़ गए। तोडऩे के लिए अज्ञात जने जेसीबी या अन्य कोई मशीनरी लेकर पहुंचे जिससे कमरों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। सुबह के समय नजारा देख स्थानीय लोग दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी।

- अज्ञात जनों ने रात में एक धार्मिक स्थल को तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से लेकर विवाद की आशंका है। अज्ञात जनों की तलाश की जा रही है।

- खलील अहमद, सीओ मनियां

Published on:
28 Dec 2025 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर