धौलपुर

भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर महिला ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव में भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने डंडे बरसा दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2023
Jaipur News,Karauli Police,Karauli Police Attack,Karauli Police Station,Karauli Crime Graph,Chambal,Crime Prevention,Violence, Murder,Loot,Robbery,Rape,Kidnapping,Firing
demo picture

धौलपुर @ पत्रिका. जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव में भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने डंडे बरसा दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी रामावतार बैरवा ने बताया कि 25 फरवरी को पुलिस को ताजपुरा में भूमि विवाद की सूचना मिली थी। इस पर वे जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस टीम दो भागों में बंट गई। थाना प्रभारी व अधिकतर पुलिसकर्मी विवादित खेतों की ओर चले गए। वहीं कुछ पुलिसकर्मी सडक़ पर ही रह गए। इसी बीच कुछ महिलाएं वहां आईं और एक पुलिसकर्मी पर डंडे बरसाने लगीं। हालांकि, पुलिसकर्मी को कहीं चोट नहीं आई। पुलिसकर्मी ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। इसी दौरान इसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद मामले का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित महिलाओं और वीडियो वायरल करने वालों की तलाश जारी है।

मामला मेरे ही थाना इलाके का है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
- रामावतार बैरवा, थाना प्रभारी, नादनपुर

राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।
-सुरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सरमथुरा

Published on:
27 Feb 2023 10:44 am