इसके अलावा कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक कई जानवरों की आवाज़ निकालता है, और आवाज़ बिल्कुल असली जिसे सुनकर पहचान भी नहीं पाएंगे की ये जानवरों की आवाज़ कोई व्यक्ति निकाल रहा है। युवक की इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और यूज़र्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। ठीक इसी तरह एक बांसुरी वाले का वीडियो वायरल हुआ था , जिसने अपने अनोखे अंदाज से पब्लिक का दिल जीत लिया है। 21 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था । वीडियो में एक शख्स 'बांसुरी' से कमाल की अवाजें निकाल रहा है। पहले वह पुलिस के सायरन और 108 की आवाज निकालता है। इसके बाद कुत्ते की आवाज निकालता है। यह देखकर आसपास वाले लोग हंसने लगते हैं। ऐसे ही बहुत सारे टैलेंट सोशल मीडिया से निकले है , जिन्हे कोई जानता तक नहीं था , पर आज उनकी अपनी पहचान है।