11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक गहलोत का बड़ा बयान : ‘जो बोला उसपर जवाब देने के लिए तैयार, किसी पर आरोप नहीं लगाया’

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। हाल में सचिन पायलट और 25 सितंबर 2022 की घटना पर दिए बयानों पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि 'मैंने जो कहा दिल से कहा है, मैंने किसी पर आरोप नहीं लगाया।'

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jun 11, 2026

Ashok Gehlot and Sachin Pilot - File PIC

Ashok Gehlot and Sachin Pilot - File PIC

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सचिन पायलट को लेकर दिए अपने बयानों पर कहा कि 'मैंने जो कुछ भी कहा, वह पूरी ईमानदारी और दिल से कहा है मेरा किसी पर आरोप लगाने का इरादा नहीं था।' गहलोत ने कहा कि उन्होंने केवल वे घटनाएं देश के सामने रखीं, जिनसे यह धारणा बन रही थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं किया।

गहलोत ने यह भी कहा कि यदि उनके बयानों में कोई तथ्यात्मक गलती है तो सामने आकर बातचीत की जा सकती है। गहलोत ने कहा कि 'मैं सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं।'

गहलोते बोले- लोगों में थी गलत धारणा

गहलोत ने कहा कि वे केवल उन घटनाओं को देश के सामने रखना चाहते थे, जिनके कारण एक खास तरह की राजनीतिक धारणा बन रही थी। उनके अनुसार यह माहौल बनाया जा रहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं किया। गहलोत ने कहा कि उन्होंने केवल तथ्य सामने रखे हैं और यदि किसी को लगता है कि उनमें कोई गलती है, तो वे उनसे सीधे बात कर सकते हैं, वे उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं।

किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की

अपने बयान में गहलोत ने यह भी कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों और घटनाओं को समझे बिना उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी या आरोप नहीं लगाया, बल्कि केवल राजनीतिक घटनाक्रम को सामने रखा है।

देश के सामने रखनी थी सच्चाई

अशोक गहलोत ने कहा कि उनका उद्देश्य देश के सामने सच्चाई और तथ्यों को रखना था, ताकि राजनीतिक माहौल को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है, वह दूर हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर कई तरह की बहस चल रही है, ऐसे में तथ्यों को सामने रखना जरूरी है।

सचिन पायलट के बेटे वाले बयान पर भी बोले

हाल ही में सचिन पायलट ने कहा था कि अशोक गहलोत उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं। इसपर उन्होंने कहा कि वे ठीक कह रहे हैं। बचपन से घर आना-जाना रहा है। सब लोग साथ रहे हैं।