8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब प्रतापगढ़ की बेटी मार रही ‘चौक्के-छक्के’, हर किसी को हैरान कर रहे क्रिकेटिंग शॉट्स

- मूमल के बाद रेणुका बनी 'वायरल गर्ल', सोशल मीडिया पर क्रिकेटिंग वीडियो वायरल, प्रतापगढ़ के आदिवासी अंचल में रहती है रेणुका, हर किसी को हैरान कर रहे लाजवाब शॉट्स, किट पाकर खुश हुई रेणुका, क्रिकेटर बनने का सपना  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 20 Feb 2023, 11:05 AM IST

Rajasthan Pratapgarh school girl renuka cricket video viral

जयपुर।

बाड़मेर की मूमल के बाद अब प्रतापगढ़ की रेणुका के क्रिकेटिंग वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। मूमल की तरह ही रेणुका भी इस वायरल वीडियो में एक से एक लाजवाब क्रिकेटिंग शॉट्स खेलती नज़र आ रही हैं। रेणुका प्रतापगढ़ ज़िले के सुदूर आदिवासी क्षेत्र में स्थित रामेतालाब गांव के राजकीय स्कूल की छात्रा है। उसका सपना बड़े होकर क्रिकेटर बनने का है।

स्कूल पर ही सीखा क्रिकेट
रेणुका बताती है कि उसने क्रिकेट की बारीकियां स्कूल रहकर ही सीखी हैं। स्कूल के ही शिक्षक ईश्वरलाल मीणा ने उन्हें कोचिंग दी है। वो पिछले करीब दो साल से क्रिकेट खेल रही है।

रेणुका के पास भी पहुंचा किट
वीडियो वायरल होने के बाद रेणुका भी रातों-रात स्टार बन गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने मूमल की तरह रेणुका को भी क्रिकेट किट पहुंचाया है। पूनिया ने रेणुका से फोन पर बात करते हुए उसे जयपुर घुमाने का भी वादा किया।

पूनिया ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि बिंदास शॉट खेल रही प्रतापगढ़ की बेटी रेणुका को भी अब क्रिकेट किट मिल गया है। बेटियां खेलेंगी और आगे बढ़ेंगी, तो समाज और देश का स्वाभिमान बढ़ेगा। बेटी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

इधर, सीएम गहलोत ने की मूमल की हौसला अफ़ज़ाई
क्रिकेट खेलते एक वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई बाड़मेर के एक गांव की रहने वाली मूमल से भी सीएम गहलोत ने मुलाक़ात की। इस दौरान मूमल की बहन अनिशा बानो और आरसीए चेयरमेन वैभव गहलोत भी मौजूद रहे।

सीएम गहलोत ने मूमल की हौंसला अफ़ज़ाई करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों की ऊंची उड़ान राजस्थान को गौरवान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री ने मूमल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।