धौलपुर

कोर्ट के आदेश पर विवादित भूमि से वर्षों पुराना कब्जा हटाया

dholpur, बाड़ी कोर्ट के आदेश के बाद विवादित भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और करीब डेढ़ बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिसके बाद भूमि भू मालिक को सौप दी गई। और कब्जा भूमि मालिक को सौपा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन […]

less than 1 minute read

dholpur, बाड़ी कोर्ट के आदेश के बाद विवादित भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और करीब डेढ़ बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिसके बाद भूमि भू मालिक को सौप दी गई। और कब्जा भूमि मालिक को सौपा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन को कब्जाधारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। जिसे बाद में हंगामा करने वालों को हिरासत में ले मामला शांत कराया गया।

कार्रवाई के मौका मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि बाड़ी न्यायालय एमजेएम के आदेश पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जिसमें शुरुआत में अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया। तीन जेसीबी मशीनों के सहयोग से कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

बाड़ी एडीजे कोर्ट के सहायक नाजिर नितीश मीणा और तामील कुन्निदा दीपक बाबू दूबे ने बताया के न्यायालय के आदेश पर 21/35 के तहत यह कार्रवाई की, यह भूमि अनिल कुमार की है। जिस पर कोर्ट केस चल रहा था और कोर्ट केस के फैसले के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। उक्त विवाद रामश्री बनाम नगर पालिका किशन लाल बघेला के नाम से था। जिस पर किशन लाल बघेल के पांच बेटों और उनके परिवारीजनों का कब्जा था। जिसको हटाया गया है और भूमि रामश्री के पुत्र अनिल कुमार को सौपी है।

कई थानों से बुलाया जाप्ता

कोतवाली थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि पर कब्जा हटाने के दौरान विवाद की आशंका से जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन, सदर थाना, बसई डांग थाना, सोने का गुर्जा और कंचनपुर से अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया साथ में आधा दर्जन महिला कॉन्स्टेबल भी मौके पर तैनात रहीं। शुरू में कब्जा धारियों ने विरोध किया गया। जिस पर उनमें से कुछ को हिरासत में लेकर पुलिस थाने में रखा है।

Published on:
10 Mar 2026 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर