Benefits Of Fruits: यदि मॉनसून सीजन की बात करें तो इस सीजन में नाशपाती बहुत ही आसानी से मिल जाती है। नाशपाती में बहुत सारे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। जिन्हे खाना शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि कैलोरी की बात करें तो नाशपाती में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। एक्सपर्ट्स की माने तो नाश[पाती को विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत भी कहा जाता है। एक नाशपाती में लगभग 12 फीसदी विटामिन सी होता है।

नई दिल्ली। Benefits Of Fruits: मॉनसून के सीजन में खासी,जुखाम,बुखार और फ्लू का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में होने वाली बीमारियों से हमें बचकर रहना चाहिए। इस सीजन में बहुत सारी हरी-भरी सब्जियां भी आती हैं। जिनके सेवन से बीमारियों से बचा जा सकता है। आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। इनको खाने से इम्यून सिस्टम बहुत स्ट्रांग हो जाता है और जल्दी-जल्दी बीमार होने का खतरा भी कम हो जाता है। यदि आपको भी मॉनसून सीजन में फिट रहना है तो रोजाना इन फलों का सेवन जरूर करें।
आइए और जानते हैं इसके बारे में-
सेब खाएं
रोजाना एक सेब के सेवन से बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। सेब आपको 12 महीने बाजार में मिल जाता है, और ये रोज खाया भी जा सकता है। एप्पल में विटामिन ए पाया जाता है साथ ही साथ, विटामिन बी 1,बी 2 , कैल्शियम,आयरन और आयोडीन भी पाया जाता है। मानसून के सीजन में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है,इसलिए मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए एक एप्पल रोज खाएं। यदि आपको एप्पल का स्वाद नहीं पसंद है तो इसका जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
जामुन खाएं
जामुन का स्वाद आमतौर में सबको पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ ये बहुत सारे औषधीय गुण से भी भरपूर होता है। ये पेट की बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। जामुन को खाने से किडनी और लिवर की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। जामुन में कई सारे एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जामुन में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं। इसको खाने से सूजन और पुराने रोगों में आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें: आंखों के लिए करें इन फलों का सेवन
नाशपाती खाएं
मॉनसून सीजन में नाशपाती आसानी से मिल जाती है। नाशपाती फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। रोजाना एक नाशपाती फल आपको फिट रख सकता है। क्योंकि ये विटामिन सी का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। सुबह नाश्ते में आप इस फल को खा सकते हैं। ये वजन को बढ़ने से रोकता है,पेट की कई सारी बीमारियों को दूर करता है जैसे कि कब्ज आदि। इसके साथ ही ये बदलते मौसम में संक्रामक रोगों के खतरे को भी कम कर देता है।
यह भी पढ़ें: सेहतमंद बनने के लिए खाएं ये फ्रूट्स