स्वस्थ आंखों के लिए कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट जैसे - विटामिन-सी, ल्यूटिन, जियाजैंथिन, विटामिन-ई और जिंक काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनके लिए हरी सब्जियां जैसे - पालक, ब्रोकली, टमाटर, स्प्राउट्स, सलाद पत्ती आदि को प्राथमिकता से अपने खानपान में शामिल करें। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसलिए अपने आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन हरी सब्जियों को इग्रोर नहीं किया जाना चाहिए।