डाइट फिटनेस

Homemade Tea Benefits in rainy season: बारिश के मौसम में करें इन 3 होममेड चाय का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

Homemade Tea Benefits in rainy season: बारिश के मौसम में कई तरह के मौसमी बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिस वजह से लोगों को खांसी-सर्दी, बुखार जल्दी हो जाता है। इस मौसम में चाय के शौकीन लोग दिन में कई बार चाय पीना पसंद करते हैं। इससे नुकसान भी पहुंच सकता है। आज हम ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से कई मौसमी बीमारियों का खतरा टल जाता है।

2 min read
Jul 18, 2023
Tulsi Tea benefits

Homemade Tea Benefits in rainy season: बारिश के मौसम में कई तरह के मौसमी बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिस वजह से लोगों को खांसी-सर्दी, बुखार जल्दी हो जाता है। इस मौसम में चाय के शौकीन लोग दिन में कई बार चाय पीना पसंद करते हैं। इससे नुकसान भी पहुंच सकता है। आज हम ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से कई मौसमी बीमारियों का खतरा टल जाता है।

ग्रीन टी के फायदे Green Tea Benefits
ग्रीन टी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ग्रीन टी में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक सहित कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बारिश के मौसम में ग्रीन टी के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। साथ ही सर्दी-खांसी, बुखार, सिर दर्द की समस्या होने का खतरा भी कम होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और यह वजन कम करने में मददगार है।

तुलसी की चाय है गुणकारी Tulsi tea benefits
तुलसी में कई औषधीय पाए जाते हैं। अगर आप सर्दी-खांसी, सिरदर्द आदि से परेशान रहते हैं तो तुलसी की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। तुलसी चाय के सेवन से डायबिटीज, चिंता और डिप्रेशन से बचाव होता है। तुलसी में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्‍व प्रचूर मात्रा में पाए जाते है। जो शरीर में किसी तरह के सूजन को कम करने में मददगार है। बरसात में तुलसी की चाय पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है।

अजवाइन-सौंफ की चाय है फायदेमंद Celery-fennel tea benefits
बारिश के मौसम में अजवाइन-सौंफ की चाय के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। सौंफ में फाइबर, प्रोटीन, आयरन कैल्शियम पाए जाते हैं। इसके चाय के सेवन से सिरदर्द, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। यह पाचनतंत्र में भी लाभदायक है। इससे एसिडिटी भी दूर होती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
18 Jul 2023 03:01 pm
Also Read
View All