
Lizard, Cockroach, Mosquito, Fly Prevention Tips
Lizard, Cockroach, Mosquito, Fly Prevention Tips: मानसून के मौसम में आपके घर में छिपकलियों ने अपना बसेरा बना लिया है। कॉकरोच , मक्खी और मच्छर ने आपका जीना दूभर कर दिया है। अगर ऐसा है तो आज हम आपको ऐसा देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसके प्रयोग से आपके घर से छिपकली (Lizard Prevention Tips), कॉकरोच (Cockroach Prevention Tips), मच्छर (Mosquito Prevention Tips), मख्खी (Fly Prevention Tips) छूमंतर हो जाएंगे।
बारिश के मौसम में गांव हो या शहर, हर जगह रहने वाले लोग इन परेशानियों का सामना करते हैं। बारिश के मौसम में विशेषतौर पर रात के समय लाइट जलाने से कीड़े और छिपकलियां आ जाती हैं। कई बार ये लोगों को काट भी लेते हैं। साथ ही संक्रमण का भी खतरा रहता है। बारिश छिपकिलियों को कहर बढ़ जाता है।
काली मिर्च, लहसुन, प्याज है कारगर Black pepper, Garlic, Onion is effective
सबसे पहले काली मिर्च, लहसुन, प्याज को बराबर मात्रा में लेकर कूट-पीटकर इनका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को पानी में मिलाकर घर की दीवारों पर स्प्रे कर दें। जहां-जहां कोकरोच का आना जाना रहता है वैसी जगह पर जरूर स्प्रे कर दीजिए। इससे एक मिनट के अंदर कॉकरोच और छिपकलियां छूमंतर होने लग जाएंगी।
लहसुन इस तरह इस्तेमाल से गायब हो जाएंगे मक्खी-मच्छर Garlic Effective in Prevention of Mosquito and fly
लहसुन को लेकर उसे कूट लें। पेस्ट बनाने के बाद पेस्ट को पानी में डालकर उबाल लें। उबले पानी स्प्रे बोतल में भरकर घर में स्प्रे कर दें। साथ रूई को इस पानी से गिला करके घर में तीन-चार जगह पर रख दें। ऐसा करने से घर से मक्खी और मच्छर गायब हो जाएंगे।
घर में स्प्रे करने के बाद जरूर करें ये काम
इन घोल को स्प्रे करने के बाद कुछ देर के लिए खिड़की दरबाजे को बंद कर दीजिए। फिर थोड़ी देर बाद खिड़की दरबाजे खोल दीजिए। ऐसा करने से छिपकलियां, कॉकरोच, मक्खी, मच्छर घर से लापता हो जाएंगी।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
17 Jul 2023, 12:50 PM IST
Published on:
17 Jul 2023, 12:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.