डाइट फिटनेस

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में फायदेमंद है खजूर, बस जान लीजिए सेवन करने का तरीका

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी के कारण मांसपेशियों में कमजोरी, चलने में परेशानी ​​आदि समस्या आ सकती है। ऐसे में आप इसे पूरा करने के लिए खजूर का सेवन इस तरीके से करें तो विटामन बी12 की कमी को दूर ​किया जा सकता है।

2 min read
Dates are beneficial in removing the Vitamin B12 deficiency

Vitamin B12 Deficiency: खजूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। जब हम सही खानपान नहीं रखते हैं और खराब जीवनशैली अपनाते हैं तो हमारे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में शुमार विटामिन बी12 है। जब हमारे शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो मेंटल हेल्थ, ब्लड सेल्स और हमारी हड्डियों पर बुरा असर पड़ने लगता है। ऐसे में इसकी पूर्ति के लिए खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

सर्दियों में खजूर खाना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसका सेवन आपकी विटामिन बी12 की कमी को पूरी करने में सहयोग करता है। ऐसे में आप इसे सर्दियों में डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

ऐसे बच सकते हैं विटामिन बी12 की कमी से : This is how you can avoid vitamin B12 deficiency

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण : Symptoms of Vitamin B12 Deficiency

जब किसी को विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होती है तो उसमें ये सामान्य लक्षण हो सकते हैं जिसमें मांसपेशियों में कमजोरी, चलने में परेशानी, मानसिक भ्रम, झुनझुनी और सुन्नपन आदि शामिल है। ऐसे में समय रहते इन पर ध्यान देना जरूरी होता है। यदि समय पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो गंभीर हेल्​थ समस्या हो सकती है।

खजूर खाने का सही तरीका : The right way to eat dates

सर्दियों में खजूर को दूध के साथ खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप दूध मे उबालकर खा सकते हैं। इस तरीके से खाने से आप विटामिन बी12 की कमी दूर हो जाएगी। इसके साथ ही जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स इससे पूरे होगे। इस तरीके से खजूर खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व : Nutrients found in dates

खजूर जिस में हम एक बेहतरीन पौष्टिक फल मानते हैं। इसका का सेवन सर्दियों में खूब किया जाता है। ऐसे में इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं। खजूर में विटामिन बी12 (Vitamin B12 Deficiency) के अलावा विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी5, बी6 और बी9 जैसे कई जरूरी विटामिन्स भरपूर होते हैं। इसके अलाव इसमें सेलेनियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, ल्यूटिन और जेक्सेंथिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की सेहत को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Also Read
View All

अगली खबर