डाइट फिटनेस

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो फॉलो करें ये डाइट

नियमित जीवनशैली और संतुलित खानपान से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से बच सकते हैं। यदि मरीज हैं तो इससे राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप डैश डाइट को फॉलो कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Dec 12, 2019
 डाइट
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो फॉलो करें ये डाइट

किन चीजों को खाना चाहिए

अधिकांश लोग ये जानते होंगे कि नमक व सोडियम बहुत कम मात्रा में लेना चाहिए, लेकिन अब हम आपको उन फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए -शरीर के लिए जरूरी कैलोरी के लिए साबुत अंकुरित अनाज, सब्जियां, ताजा फल, छिलके वाली दालें, बींस, मूंगफली, लो फैट डेयरी उत्पाद शामिल होते हैं।
पत्तेदार सब्जी करें शामिल
हाई बीपी के मरीजों के लिए लंच और डिनर में आधा कटोरी पत्तेदार सब्जी व एक कटोरी मौसमी सब्जी शामिल करें। स्नैक्स या ब्रेकफास्ट में ताजा फल खाएं। हर रोज 250-300 ग्राम फैट फ्री दूध या एक कटोरी दही खाएं। शराब व सिगरेट ना पीएं।

चोकर युक्तआटे की रोटी
चोकर युक्तआटे की रोटी, पास्ता, सत्तू, दलिया फायदेमंद होते हैं। खाना पकाने के लिए कम तेल का प्रयोग करें। रेड मीट, सैचुरेटेड फैट से दूर रहें। कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर व विटामिन सी जैसे संतरा, मौसमी, अंगूर, नींबू को अपनी खुराक में शामिल करें। करीब 10 गिलास पानी रोजाना पीएं।

एक्सपर्ट : शुचि शर्मा, डायटीशियन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Dec 2019 07:12 pm
Published on:
12 Dec 2019 04:24 pm