डाइट फिटनेस

सर्दी के मौसम में फायदेमंद है अमरूद का सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, दूर होंगे त्वचा रोग

इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। आयुर्वेद में अमरूद के कई लाभ बताए गए हैं। इसके बीज भी गुणकारी माने गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Dec 24, 2019
सर्दी के मौसम में फायदेमंद है अमरूद का सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, दूर होंगे त्वचा रोग
guava is beneficial in winter season

अमरूद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसको खाने से पेट की कई बीमारियां दूर होती हैं। अमरूद कब्ज में कारगर है। इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। आयुर्वेद में अमरूद के कई लाभ बताए गए हैं। इसके बीज भी गुणकारी माने गए हैं।

त्वचा: अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन ए और ई आंखों, बालों और त्वचा को पोषण देता है। यदि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो अमरूद का नियमित सेवन करना फायदेमंद होगा। अमरूद की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है। इस खाने से त्वचा का रंग भी साफ होता है।

पोषक तत्त्व: कार्बोहाइड्रेट 14.32, शर्करा 8.92, वसा 0.95 व प्रोटीन2.55 ग्राम है। विटामिन ए, बीटा कैरोटीन थायमिन (विटामिन बी) भी है। विटामिन बी2-0.04, विटामिन बी6 0.11, विटामिन सी 228.3, कैल्शियम 18, लौह 0.26, मैग्नेशियम 22 , मैंगनीज 0.15, फॉस्फोरस 40, पोटैशियम 417, सोडियम 2 व जस्ता 0.23 मिलीग्राम होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
24 Dec 2019 01:56 pm