
Health Tips: सेहतमंद बने रहने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बेहद जरुरी है। भोजन के साथ और उसके बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इन सभी नियमों का बखूबी पालन करने से व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है। भोजन में लापरवाही से ही बीमारियों को आमंत्रित किया जाता है। आइए जानते हैं भोजन के तुरंत बाद हमें किन बातों का खासकर ध्यान रखना चाहिए।
धूम्रपान करना
जिन लोगों को धूम्रपान की तालाब होती हैं वे दिनभर में एक-दो सिगरेट जरूर पीतें हैं। लेकिन उनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खाना खाने के बाद इस तलब को पूरा करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा करने से होने वाला नुक्सान साधारण धूम्रपान से 10 गुना अधिक होता है।
फल खाना
खाना खाने के तुरंत बाद सेब, केला, अंगूर या पसंदीदा फल खाने से पेट में गैस बन सकती है।
नहाना
खाना खाने के बाद नहाने से हाथ-पैर और अन्य हिस्सों में खून का प्रवाह बढ़ जाता है और पेट के पास यह कम रहता है। इससे पाचन तंत्र भी कमजोर हो सकता है।
चाय पीना
खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना भी बहुत खराब है। चाय में अम्ल होता है, जो भोजन के प्रोटीन कंटेंट को कठोर बना देता है। इससे भोजन को पचने में काफी दिक्क्तें होती है।
सोना
भोजन करने के बाद सोना भी सेहत के लिए नुकसानदायी है। खाना खाने के बाद कुछ वक्त टहलना जरुरी है। खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन तंत्र, हार्ट बर्न, गले में जलन और आंतों में इंफेक्शन हो सकता है।