डाइट फिटनेस

Health Tips: अच्छी नींद के लिए रोजाना करें दूध का सेवन

Health Tips: कई लोगों में अक्सर यह समस्या पाई जाती है कि उन्हें रात में नींद नही आती है या फिर रात में बीच-बीच में आंखे खुल जाती है। इसके लिए वे रात को नीदं आने की दवाई आदि लेकर सोते है।

2 min read
Aug 17, 2021
health tips

Health Tips: कई लोगों में अक्सर यह समस्या पाई जाती है कि उन्हें रात में नींद नही आती है या फिर रात में बीच-बीच में आंखे खुल जाती है। इसके लिए वे रात को नीदं आने की दवाई आदि लेकर सोते है। लेकिन आप बिना दवाई लिए भी पूरी नींद का आनंद ले सकते है। जी हां, एक अध्ययन के जरिए से पता चला है कि यदि रात को सोते समय गाय का दूध पीया जाये तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

दक्षिण कोरिया के युमयांग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑर न्यूरोसाइंस के शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया है कि रात के समय पीए गए दूध में विशेषरूप से ट्रीप्टोफेन और मेलाटोनिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मेलाटोनिन एक ऐसे हार्मोन्स होते है, जो कि सोने और उठने के चक्र को नियंत्रित करते हैं। ट्रिप्टोफेन सेरोटोनिन और मेलाटोनिन में बदल जाता है।

चूहों पर किया गया रिसर्च
चूहों पर किये गये अध्ययन के दौरान चूहों को दिन में दूध, रात में दूध, पानी और डायजेपाम दिया गया और फिर उन्हें 20 मिनट के लिए घूमने वाले सिलेंडर पर रख दिया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि नींद से भरे चूहे को सिलेंडर पर रूकने में काफी परेशानी हुई। दिन में दूध पीने वाले चूहों के मुकाबले रात में दूध पीने वाले चूहे एक घंटे बाद कम एक्टिव दिखाई दिए।

शोधकर्ताओं ने बताया कि लंबे समय से दूध को सोने के लिए उपयोग मे लाया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'दूध को बढ़ावा देने वाले प्रभावों के लिए मनोवैज्ञानिक संघ को जिम्मेदार ठहराया है और इसमें नींद को बढ़ावा देने वाले घटक की मात्रा काफी होती है।' अध्ययन ने बताया कि निष्कर्ष सलाह देते हैं कि रात के समय दूध पीने से नींद संबंधित परेशानियां खत्म हो जाती हैं और चिंता-विकार जैसे समस्याओं के उपचार के लिए अच्छा विकल्प

Published on:
17 Aug 2021 10:45 pm