डाइट फिटनेस

Diet after Brain Tumor Surgery: ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद क्या लें स्वस्थ आहार, यहां जानिए जरूरी बातें

अधिकतर मरीजों को यह नहीं पता होता कि ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं। ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद, मरीजों को हमेशा देखभाल करने वाले की जरूरत होती है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उपचार से कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2023, 6:21 PM IST
brain_tumor_report.jpg
,,

अधिकतर मरीजों को यह नहीं पता होता कि ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं। ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद, मरीजों को हमेशा देखभाल करने वाले की जरूरत होती है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उपचार से कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल के लिए एक रोगी को अपनी दैनिक आदतों और गतिविधियों में परिवर्तन करना चाहिए। इसके अलावा ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद रोगी को एक उपयुक्त पोषण आहार की जरूरत होती है।

ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद पौष्टिक आहार Healthy Diet after Brain Tumor Surgery
ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद, रोगियों को एक पौष्टिक आहार खाना चाहिए जिसमें अंडे, सब्जियां, फल आदि जैसे समृद्ध खाद्य पदार्थ शामिल हों। क्योंकि सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए शरीर को प्रोटीन और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। प्रोटीन युक्त आहार घाव को तेजी से भरने में मदद करता है। इस बात का ध्यान रखें कि रोगियों को मांस नहीं खाना चाहिए।

फोलिक एसिड Take Folic Acid
माना जाता है कि फोलिक एसिड में मेटास्टेसिस और ब्रेन ट्यूमर के प्रसार को रोकने और धीमा करने की क्षमता होती है। इसलिए, फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक, संतरे, चावल और बीन्स के साथ-साथ फोलिक एसिड की खुराक लेने से रोगियों को ब्रेन ट्यूमर सर्जरी से उबरने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-Heat Stroke: इन दिनों ज्यादा है हीट स्‍ट्रोक का खतरा, सावधान नहीं रहे तो जा सकती है जान

एंटीऑक्सीडेंट फूड का सेवन
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ ट्यूमर के विकास को धीमा करने के साथ- साथ इससे से लड़ने में भी मदद करते हैं। सेब, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और अन्य एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ ब्रेन ट्यूमर से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा ब्रोकली, पालक, गाजर और आलू सभी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो ब्रेन ट्यूमर के मरीजों के लिए इफेक्टिव होते हैं।


ब्रेन ट्यूमर के असर को कम करने के लिए यह टिप्स आजमाएं

थोड़ा-थोड़ा भोजन बार-बार करें
तीन बार ज्यादा भोजन के बजाय पूरे दिन में छह से आठ बार थोड़ा थोड़ा भोजन करें। इससे आपके पेट में दर्द नहीं होगा और रात जो चैन की नींद ले सकेंगे।

पानी की कमी न होने दें
दिन भर तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि डिहाइड्रेशन से बच सकें।

अगर आपको ब्रेन ट्यूमर है तो जाने स्वस्थ, संतुलित आहार के फायदे
आपके शरीर में ताकत और ऊर्जा बनी रहती है
आपके शरीर का वजन और पोषक तत्व बैलेंस में रहते हैं
संक्रमण का खतरा कम होता है
सही ढंग से भोजन करने से आपके शरीर को उपचार के दुष्प्रभावों से उबरने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: