डाइट फिटनेस

Healthy Diet: रोजाना ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं इन फूड्स को इम्युनिटी होगी बूस्ट और दूर रहेंगी बीमारियां

Healthy Diet: फिट,हेल्दी और बीमारियों से दूर रहने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में ध्यान देने कि जरूरत होती है। इसलिए आइए जानते हैं कि ब्रेकफास्ट में कौन-कौन से चीजों का सेवन किया जा सकता है।

2 min read
Healthy Diet
Healthy Diet

नई दिल्ली। Healthy Diet: ब्रेकफास्ट इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये पूरे दिन के लिए आपको ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। यदि सुबह नाश्ते को टाइम से न खाया जाए या स्किप कर दिया जाए तो इससे शरीर में बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आप कमजोर भी हो सकते हैं। भारत में लोग ज्यादातर अपनी दिन कि शुरुआत चाय से करते हैं। चाय में कैफीन पाया जाता है। जो कि आपके बॉडी के लिए अच्छा नहीं होता है। वहीं खाली पेट चाय के सेवन से बचना चाहिए। ये आपके पेट में गैस बनने जैसी दिक्क्त खड़ी कर सकता है। चाय कि जगह आप ग्रीन टी,लेमन टी या जिंजर टी का सेवन कर सकते हैं। ये आपको चाय की कमी भी नहीं महसूस होने देंगे। और बीमारियों से भी दूर रखेंगें।
इसी के साथ आपको नाश्ते में कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

अंडा
अंडा जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन डी पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर से कई प्रकार कि बीमारियाँ दूर रहती हैं। और ये एनर्जी का काम भी करता है। इसलिए आप एक अंडे का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

पोहा खा सकते हैं
पोहा टेस्ट में तो अच्छा होता ही है इसी के साथ सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। पोहे को भारत के सभी प्रदेशों में लगभग खाया जाता है। पोहे को और फायदेमंद बनाने के लिए इसमें आप काला चना,मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स डालके भी खा सकते हैं। स्वाद के साथ आपको फिट रखने में पोहे का सेवन मददगार साबित हो सकता है।

चिया सीड्स
चिया सीड्स का सेवन आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। चिया सीड्स आपके स्किन में ग्लो लेकर आने का भी काम करता है। इनको आप खाने से पहले 15 मिनट तक पानी में भिगो लें फिर सेवन करें। चिया सीड्स को आप दलीया , ओट मील में डालके भी खा सकते हैं।


तिल के लड्डू का कर सकते हैं सेवन
तिल बहुत सारे औषधीय तत्वों से भरपूर होता है। जिसका सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। तिल के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। सुबह नाश्ते के दौरान आप एक या दो तिल के लड्डू को रोजाना खा सकते हैं।


ओटमील
ओटमील खाने में स्वादिष्ट,हल्की और हेल्दी मानी जाती है। ओटमील को आप साधारण भी खा सकते हैं। और इसको और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें फ्रूट्स,ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं ,ताकि टेस्ट के साथ इसके फायदे भी बढ़ जाएं।

Published on:
09 Sept 2021 05:41 pm